देख लीजिए सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों की अंतिम सूची!नामों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी

 देख लीजिए सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों की अंतिम सूची!नामों को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
Sharing Is Caring:

आज पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का विस्तार होगा. जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 30 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. इनमें बीजेपी और जेडीयू कोटे से 13-13 नए मंत्री बनेंगे. इसके अलावे अन्य तीनों सहयोगी दलों से भी मंत्री बनाए जाएंगे.विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम और रामचंद्र प्रसाद मंत्री बनाएं जाएंगे. मंगल पांडे और श्रेयसी सिंह को लेकर सस्पेंस कायम हैं.इनमें निशांत कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, रत्नेश सदा, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, बुलो मंडल, दामोदर रावत, भगवान सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, शीला मंडल और जमा खान को लोकभवन (राजभवन) से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन आ चुका है.

1000047787

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव पहले से मंत्री हैं.चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से एक बार फिर संजय पासवान और संजय सिंह को मौका मिला है. दोनों आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी मंत्री बनने जा रहे हैं, उनको फोन आ चुका है. वह पिछली सरकार में भी मंत्री थे.राष्ट्रीय लोक मोर्चा से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनने के लिए फोन जा चुका है. वह दूसरी बार मंत्री बनेंगे. हालांकि वह किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं, लिहाजा 6 महीने के अंदर विधायक या विधान पार्षद बनना होगा.शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और पूर्व सीएम नीतीश कुमार के अलावे एनडीए के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post