नीतीश कुमार के बेटे ने भी ली मंत्री पद की शपथ,कैबिनेट विस्तार में पहुंचे पीएम मोदी
बिहार के नए-नवेले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है, जिसकी तैयारियां पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जोरदार तैयारियां की गई थी. बिहार कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम दोपहर 12:10 बजे आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरुवार को पटना पहुंच चुके हैं, जहां वो रोड शो के बाद गांधी मैदान में होने वाले समारोह में पहुंचे. पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं.

कैबिनेट के शपथ समारोह के लिए पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें ‘विकसित भारत, विकसित बिहार’ का संदेश प्रमुखता से दिख रहा है. बिहार में इस वक्त मंत्री पद की शपथ ली जा रही है, तमाम मंत्री समहूों में एक साथ शपथ ले रहे हैं.बिहार के कैबिनेट विस्तार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी शपथ ली है. इसी के साथ सम्राट के कैबिनेट का विस्तार हो गया है।
