मई से जुलाई तक के लिए बढ़ा महंगाई भत्ता,जानें किन विभाग के कर्मचारियों के लिए है ये खुशखबरी?

 मई से जुलाई तक के लिए बढ़ा महंगाई भत्ता,जानें किन विभाग के कर्मचारियों के लिए है ये खुशखबरी?
Sharing Is Caring:

बैंक कर्मचारियों के लिए मई का महीना खुशखबरी लेकर आया है. बैंक कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ा दिया गया है, जो कि 1 मई से प्रभावी माना जाएगा. यह बढ़ोतरी मई, जून और जुलाई 2026 की अवधि के लिए लागू होगी. बैंक स्टाफ के लिए नया नया महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) अब 25.70% कर दिया गया है, जो पहले 25% था. यानी इसमें 0.70% की बढ़ोतरी हुई है.हालांकि यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन इससे हर महीने कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में कुछ इजाफा जरूर होगा. आइए जानते हैं कि इसका असर हर महीने की सैलरी पर कितना पड़ेगा.जनवरी से मार्च 2026 के औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर किया जाता है. जनवरी से मार्च 2026 के औसत CPI के हिसाब से यह नया DA तय किया गया है. महंगाई जितनी बढ़ती है, DA भी उतना बढ़ता है. इसका मकसद कर्मचारियों को महंगाई से राहत देना है. हाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA बढ़ाया है.यह कदम केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए डीए को 58% से बढ़ाकर 60% करने के फैसले के ठीक बाद आया है. इसमें रेलवे और डिफेंस के कर्मचारी भी शामिल हैं.महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी (Basic Pay) के आधार पर की जाती है. आइए समझते हैं कि अलग-अलग लेवल पर कितनी सैलरी बढ़ेगी…यदि किसी Scale I ऑफिसर (Stage 10) की बेसिक सैलकी लगभग ₹67,000 है, तो पहले 25% की दर से ₹21,451.85 DA मिलता था.

1000047605

अब 25.70% की नई दर से यह ₹22,052.50 हो जाएगा, यानी हर महीने ₹600.65 का फायदा होगा.Scale I (Entry Level): ₹48,480 के बेसिक पे वाले शुरुआती स्तर के कर्मचारियों की सैलरी में लगभग ₹435 की वृद्धि होगी.वरिष्ठ कर्मचारी (Stage 25): वरिष्ठता बढ़ने के साथ यह लाभ बढ़कर करीब ₹965 तक पहुंच जाएगा.Scale II और III: जैसे-जैसे सीनियरिटी बढ़ेगी कर्मचारियों के लिए DA का फायदा भी बढ़ता जाएगा. स्टेज 45 पर यह लाभ ₹1,000 और स्टेज 47 पर ₹1,050 से अधिक होगा.यानी हर लेवल पर सैलरी में हल्की लेकिन लगातार बढ़त देखने को मिलेगी.यह DA बढ़ोतरी भले ही छोटी हो, लेकिन यह महंगाई के हिसाब से जरूरी है.हर महीने ₹400–₹1,000 तक का फायदा मिलना लंबी अवधि में फायदेमंद साबित हो सकता है.हां, डीए (DA) कर्मचारी की ‘कॉस्ट-टू-कंपनी’ (CTC) का हिस्सा होता है और यह पूरी तरह से टैक्स के दायरे में आता है. आयकर नियमों के अनुसार, इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते समय डीए के हिस्से को अलग से दिखाना अनिवार्य होता है.कैलकुलेशन के दौरान यदि डीए अमाउंट में 50 पैसे या उससे अधिक का फ्रैक्शन आता है, तो उसे अगले रुपये में राउंड ऑफ कर दिया जाता है.बैंक कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं को लेकर भारतीय बैंक संघ (IBA) और केंद्र सरकार के बीच बातचीत जारी है. बैंक यूनियनों की मुख्य मांगें हैं…कर्मचारियों की मांग है कि 1 नवंबर 2023 से सैलरी में 17% की वृद्धि लागू की जाए.यूनियनों ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए 5-डे वर्किंग यानी सप्ताह में केवल पांच दिन काम करने की मांग की है, जिसमें सभी शनिवार को छुट्टी हो.नए समझौते के तहत DA को 8088 पॉइंट्स के अनुरूप सेट करने की उम्मीद है.अगर ये मांगें मान ली जाती हैं, तो आने वाले समय में सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post