पोस्टपोन हो गई है फिल्म ‘स्पिरिट’?सलमान खान से डर गए प्रभास!

 पोस्टपोन हो गई है फिल्म ‘स्पिरिट’?सलमान खान से डर गए प्रभास!
Sharing Is Caring:

प्रभास की इस साल की शुरुआत में एक फिल्म आ चुकी है, जो ‘द राजा साब’ थी. साथ ही फिल्म बुरी तरह पिट भी गई है. पर अब सबसे बड़ी टेंशन उनके अगले प्रोजेक्ट्स हैं. साथ-साथ तीन फिल्में अटकी हुई है, जिनका एक-एक कर काम खत्म करना है. पर कहीं भी थोड़ी देरी के चलते काम बिगड़ने के पूरे चांसेस हैं. अब बीते दिनों पता लगा कि ‘कल्कि पार्ट 2’ का काम जल्द ही प्रभास शुरू करने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर संदीप रेड्डी वांगा भी एक्टर का इंतजार कर रहे हैं. जी हां, अगले साल मार्च में ही ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. साथ ही उन्हें इस साल रिलीज होने वाली ‘फौजी’ के शूट के लिए वक्त दिया था. पर इधर प्रभास ने दो-दो फिल्मों का काम संभाल लिया. इसी बीच खबर आ रही है कि उनकी ‘स्पिरिट’ पोस्टपोन हो रही है. अब सलमान खान की फिल्म से कोई क्लैश नहीं होगा.पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब संदीप रेड्डी वांगा ने अनाउंस किया कि प्रभास की Spirit को 5 मार्च, 2027 को रिलीज किया जाएगा. साथ ही अब सलमान खान और वामशी पेडिपल्ली की फिल्म भी ईद के लिए शेड्यूल हो गई है. फिलहाल दिल राजू विलेन को फाइनल कर रहे हैं और एक शेड्यूल का काम कंप्लीट हो गया है. लेकिन लगता है कि ईद 2027 पूरी तरह से अब सलमान खान की हो गई है.पैन-इंडिया स्टार प्रभास एक ही वक्त पर कई फिल्मों पर लगे हुए हैं.

1000047591

यही वजह है कि अक्सर फिल्में कंप्लीट करने में उन्हें देरी हो जाती है. कई वजहों से डेडलाइन पूरी ही नहीं हो पाती हैं. कहा जाता है कि प्रभास एक महीने में कई फिल्मों के लिए डेट्स तय करते हैं. जिसके बाद ब्रेक के दौरान वो छुट्टियों के लिए यूरोप चले जाते हैं. दरअसल प्रभास बहुत पहले ही SPIRIT के सेट पर पहुंचे थे, पर तब शूटिंग रुक गई. क्योंकि प्रभास को फौजी की शूटिंग पूरी करनी थी. इसके बाद उसी समय, कल्कि 2898 AD सीक्वल के लिए भी डेट्स तय कर ली.अब अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने कुछ सीन्स शूट किए और फिर स्पिरिट को रिलीज डेट मिल गई. यह सब काम एक ही वक्त पर हो रहे थे और एक बार भी प्रभास ने रोका नहीं. हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, Spirit प्लान के हिसाब से रिलीज नहीं होगी. अपनी आने वाली फिल्मों के शेड्यूल और स्पिरिट की शूटिंग में देरी को देखते हुए, संदीप रेड्डी वांगा ने डेट बदल दी है. जिस नई डेट पर वो दांव खेल रहे हैं, वो 1 दिसंबर, 2027 है. दरअसल स्पिरिट उसी दिन रिलीज होगी, जिस दिन रणबीर कपूर की एनिमल आई थी. यह दिसंबर का शुरुआती हफ्ता कुछ सालों से फिल्मों के लिए काफी सॉलिड साबित भी हुआ है. हालांकि, अब भी मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, जिसका इंतजार है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post