भगवंत मान और केजरीवाल ने खोल दी बीजेपी की पोल,कहा-पंजाब में नहीं बनने देंगे भाजपा सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के बागी राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे पर मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल ने कपूरथला विधानसभा में अपने विधायकों को संबोधित किया. इस दौरान दोनों ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा.वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चार साल बाद सरकार के खिलाफ सत्ता-विरोधी लहर उठ रही है, लेकिन लोग अब भी आम आदमी पार्टी की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं. सरकार पंजाब में लगातार विकास कार्य कर रही है, जिसे देखकर जनता प्रसन्न है. गांवों में 250 शानदार खेल मैदान बनाए गए हैं, जिनसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं.उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने लोगों को कृषि के लिए पानी उपलब्ध कराया है, मुफ्त पानी दिया है, महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देना शुरू किया है और स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया है.केजरीवालकेजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है. भाजपा पार्टियां तोड़ती है, वोट काटती है, वोट जोड़ती है. बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में भाजपा ने धांधली करके सरकार बनाई है. यही अराजकता पूरे देश में चल रही है. उन्होंने कहा कि आज देश की आजादी और स्वतंत्रता संकट में है।मुख्यमंत्री मान ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए इन 7 बागी विधायकों को कोई सुरक्षा नहीं मिली है.इन्होंने पंजाब के साथ विश्वासघात किया है और जनता गद्दारों को पसंद नहीं करती.

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसे तोड़ना आसान नहीं है. वहीं केजरीवाल ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का अपहरण कर रही है और सभी राज्यों पर कब्जा कर रही है. लेकिन आम आदमी पार्टी उसका विजय रथ रोक देगी.बागी नेताओं पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि भाजपा में जाने से उन्हें कोई सुरक्षा कवच नहीं मिल गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को तोड़ना इतना आसान नहीं है। हमारे पास छोटे साहिबजादों की प्रेरणा है, जिन्हें दीवारों में चिनवा देने का डर दिखाया गया, बड़े लालच दिए गए, लेकिन वे अडिग रहे। जो लोग लालच या डर में आकर पंजाब के जनादेश के साथ धोखा कर रहे हैं,जनता उनकी गर्दन झुकाना जानती है।सीएम मान ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि जिस तरह सिकंदर के विजय रथ को पंजाब के वीर पोरस ने रोका था, उसी तरह भाजपा के विजय रथ को आम आदमी पार्टी ही रोकेगी। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में जब देश में मोदी की लहर थी, तब पंजाब की जनता ने ‘आप’ के 4 सांसद जिताकर भेजे थे। उन्होंने तंज कसा कि झाड़ू ने कीचड़ की ऐसी सफाई की थी कि वहां कमल खिल ही नहीं पाया।उधर, राघव चड्ढा समेत आप के बागी सांसद ने आज राष्ट्रपति से मुलाकात की है. राष्ट्रपति से मिलने वाले आप के बागी सांसदों में राघव, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता हैं.आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले पंजाब के साथ राज्यसभा सांसदों में से 6 पंजाब से हैं. आप को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है.बाद में राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने बीजेपी में उनके शामिल होने को आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया, जिससे उच्च सदन में आप के सदस्यों की संख्या घटकर तीन रह गई।
