पश्चिम बंगाल में चला पीएम मोदी का जादू,सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी

 पश्चिम बंगाल में चला पीएम मोदी का जादू,सत्ता से बाहर हुई ममता बनर्जी
Sharing Is Caring:

बंगाल में जीत की ओर बढ़ रही बीजेपी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं। बीजेपी ने कहा है कि जीत के जश्न में किसी भी टीएमसी नेता के घर ना जाएं और न ही नारेबाज़ी करें। बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि कार्यालय पर ही जीत का जश्न मनायें।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों में भाजपा जोरदार बढ़त बनाए हुए है। इस बीच पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया। उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर लेकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में तथा सत्तारूढ़ तृणमूल के खिलाफ नारेबाजी की।

1000047143 1

उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और राहगीरों को भी मिठाइयां बांटीं। भाजपा कार्यकर्ता अंकित जायसवाल ने कहा, ”नतीजे घोषित होने के बाद हम और बड़े स्तर पर जश्न मनाएंगे तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाएंगे।”पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। फिलहाल पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। अभी तक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं दोपहर तक नतीजे भी सामने आने लगेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post