बिगड़ने वाला है मौसम,जल्द हो जाएं सावधान!
दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से यू-टर्न लेना वाला है. आईएमडी ने 3 से 5 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है, जिस कारण तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. आज आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम में ये बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में अगले सात दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2 से 7 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. आईएमडी ने 3 मई को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है. वहीं 4 और 5 मई को भी मेरठ, गाजियाबाद सहित पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है.मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार आज मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं.मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना जताई है. कुछ जिलों में आले गिरने के भी आसार हैं.

एमपी में भी मौसम का यही हाल रहेगा.मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।पटना और गया समेत दक्षिण मध्य बिहार के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो राज्य में सबसे ज्यादा होगा। ऐसा ही तापमान बक्सर-भोजपुर समेत दक्षिण पश्चिम बिहार में भी रहेगा।सीतामढ़ी-मधुबनी समेत उत्तर मध्य बिहार का तापमान राज्य में सबसे कम 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।बारिश की वजह से लोगों को जहां तपती गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ जगहों पर वज्रपात या आंधी से नुकसान भी हो सकता है। मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है वहीं, आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के भी आसार हैं।उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, सहारनपुर, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, बाराबंकी, एटा, अलीगढ़, मथुरा, आगरा अमेठी, सोनभद्र, सुल्तानपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, अंबेदकर नगर, चंदौली, सुल्तानपुर और वाराणसी में 4 मई को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
