जल्द लगवा लें ये 5 वैक्सीन,जानिए आखिर क्यों जरूरी है टीकाकरण?

 जल्द लगवा लें ये 5 वैक्सीन,जानिए आखिर क्यों जरूरी है टीकाकरण?
Sharing Is Caring:

बच्चों के साथ वयस्कों को भी कुछ वैक्सीन जरूर लगवाने चाहिए। इससे एड्स, कोविड, टेटनस और हेपेटाइटिस बी जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं युवाओं को कौन से वैक्सीन जरूर लगवाने चाहिए।आज के समय में बदलती जीवनशैली, बढ़ता प्रदूषण और नई-नई बीमारियों के खतरे के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। अक्सर लोग वैक्सीन को सिर्फ बच्चों तक सीमित समझते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि वयस्कों को भी कई महत्वपूर्ण टीकों की जरूरत होती है। सही समय पर टीकाकरण न सिर्फ गंभीर बीमारियों से बचाता है, बल्कि जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में हर युवा व्यक्ति को ये 5 टीका जरूर लगवाने चाहिए।डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल (डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन, यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर 88, फरीदाबाद) ने ऐसे कुछ जरूरी वैक्सीन के बारे में बताया है जिससे आप खतरनाक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। हर व्यक्ति को ये वैक्सीन जरूर लगवाने चाहिए।हर साल बदलने वाले फ्लू वायरस से बचाव के लिए इन्फ्लुएंजा वैक्सीन बेहद जरूरी है। खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए यह टीका जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसे हर साल लगवाने की सलाह दी जाती है।यह वैक्सीन तीन खतरनाक बीमारियों टेटनस, डिफ्थीरिया और काली खांसी से सुरक्षा देती है। वयस्कों को हर 10 साल में इसका बूस्टर डोज लेना चाहिए, ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।हेपेटाइटिस बी एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो लीवर को प्रभावित करता है और आगे चलकर लिवर सिरोसिस या कैंसर का कारण बन सकता है। यह संक्रमण खून या शारीरिक द्रव के संपर्क से फैलता है, इसलिए सभी उम्र के लोगों को यह वैक्सीन लगवानी चाहिए।

1000045765

ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) से होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए यह वैक्सीन बेहद महत्वपूर्ण है। यह खासतौर पर सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करता है। किशोरियों और युवा महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी यह टीका लगवाने की सलाह दी जाती है।कोविड-19 महामारी ने हमें सिखाया है कि संक्रामक बीमारियां कितनी तेजी से फैल सकती हैं। कोविड वैक्सीन न केवल संक्रमण के खतरे को कम करती है, बल्कि गंभीर लक्षणों और अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को भी घटाती है। समय-समय पर बूस्टर डोज लेना भी जरूरी है।अक्सर लोग सोचते हैं कि बचपन में लगे टीके ही पर्याप्त हैं, लेकिन कई वैक्सीन का असर समय के साथ कम हो जाता है। इसके अलावा, उम्र बढ़ने के साथ इम्युनिटी भी कमजोर होने लगती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वयस्क टीकाकरण एक मजबूत सुरक्षा कवच का काम करता है। सही समय पर सही वैक्सीन लगवाकर हम न सिर्फ खुद को बल्कि अपने परिवार और समाज को भी कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह लेकर अपनी वैक्सीनेशन स्टेटस की जांच जरूर करें और आवश्यक टीके समय पर लगवाएं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post