घबराएं नहीं बल्कि ऐसे डाउनलोड करें NEET UG का एडमिट कार्ड,3 मई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

 घबराएं नहीं बल्कि ऐसे डाउनलोड करें NEET UG का एडमिट कार्ड,3 मई को आयोजित की जाएगी परीक्षा
Sharing Is Caring:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया है कि नीट यूजी की परीक्षा तीन मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। इस परीक्षा का आयोजन कराने वाली एजेंसी एनटीए ने रविवार को यह जानकारी दी। रविवार रात 9.36 बजे एनडीए ने एक्स पर पोस्ट कर एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी दी और बताया कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यह भी बताया है कि यह परीक्षा अलग-अलग केंद्रों में तीन मई को दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी।एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के दिन से जुड़ी जरूरी जानकारी शामिल हैं। एडमिट कार्ड में बताए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करना जरूरी है। अन्यथा परीक्षा वाले दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में कई लड़कियां नथ पहनकर परीक्षा देने पहुंच गई थीं, जबकि एडमिट कार्ड में साफ लिखा था कि कोई भी मेटल परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते हैं। इस वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था।नीट यूजी परीक्षा 2026 में तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी शामिल हैं। परीक्षा कुल 720 अंकों की होगी। इसमें 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा। सवाल का जवाब नहीं देने पर कोई अंक नहीं मिलेगा और काटा भी नहीं जाएगा।

1000045755

फिजिक्स और केमेस्ट्री से 45-45 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल 180 अंक के होंगे। दोनों विषयों से कुल 360 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, बायोलॉजी से कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 360 अंकों के होंगे।अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करेंहोमपेज पर “Candidate Activity” सेक्शन में “Admit Card for NEET (UG) – 2026” या “Download NEET UG 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।पासवर्ड या जन्मतिथि डालें स्क्रीन पर दिख रहे Security Pin/Captcha को सही-सही भरें Submit बटन पर क्लिक करेंआपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। अच्छी तरह चेक करें कि नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की तारीख आदि सही हैं या नहीं।PDF में सेव (डाउनलोड) कर लें और A4 साइज के सादे कागज पर कलर या ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट लें। इसमें फोटो और बारकोड साफ दिखना चाहिए।परीक्षा केंद्र पर मूल प्रिंटेड एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post