थाना,अंचल और ब्लॉक स्तर पर मैं खुद निगरानी रखूंगा,खूब गरजे सीएम सम्राट चौधरी

 थाना,अंचल और ब्लॉक स्तर पर मैं खुद निगरानी रखूंगा,खूब गरजे सीएम सम्राट चौधरी
Sharing Is Caring:

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बहुमत साबित कर दिया है. ध्वनिमत से विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. एनडीए की सरकार को 201 विधायकों का समर्थन हासिल है. इस दौरान अपने संबोधन में सीएम ने नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा किया. साथ ही बिहार की जनता को क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करने का भरोसा दिलाया।सदन में विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, उनकी सरकार में थ्री सी यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कभी समझौता नहीं होगा.सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई मुख्यमंत्री से नहीं हटा सकता है ना राजनीति से, ना दिल से. उन्होंने कहा कि, मैं सरकार में दो नंबर पर था लेकिन मुझे नहीं पता था कि पार्टी क्या फैसला लेगी. पार्टी ने मेरे नाम पर मुहर लगाई. यह नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छा शक्ति थी कि सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री बना है.सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए के शीर्ष नेताओं के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी की बपौती नहीं है, 14 करोड़ जनता के समर्थन से मैं बना हूं. लालू जी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बनाया है. लालू प्रसाद यादव का अत्याचार नहीं हुआ था तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनता।

1000045282

मुख्यमंत्री ने तेजस्वी यादव से कहा कि आप गलतफहमी में रहिए, मीडिया में खबर चलती रहेगी लेकिन कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं है. पार्टी में हम लोग सब एक हैं. एफिडेविट को लेकर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि 1999 में पहली बार में मंत्री बना था. उन्होंने कहा कि माधव आनंद ने कहा कि मैं सबसे युवा मुख्यमंत्री हूं. लालू यादव भी सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन मैं लूटने के लिए मुख्यमंत्री नहीं बना हूं, बिहार को समृद्ध बनाने के लिए मुख्यमंत्री बना हूं।महिला आरक्षण पर बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी 29 बहनें चुनाव जीत कारण हैं, यदि महिला आरक्षण लागू हो जाएगा तो 122 महिलाएं जीत कर आएंगी. महिलाओं को सम्मान देना होगा. यदि महिलाओं के साथ कोई भी घटना होगी तो हमारी पुलिस उसे पाताल से भी खोज निकालेगी.बिहार में भूमि और राजस्व पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भूमि विवाद को समाप्त करने के लिए दिलीप जायसवाल, विजय सिन्हा और संजय सरावगी ने कई कदम उठाए हैं और मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैं थाना, अंचल और ब्लॉक स्तर पर खुद निगरानी रखूंगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post