बंगाल में 78% और तमिलनाडु में हुई 70% वोटिंग,बोली भाजपा-बदलाव का प्रतीक दिखने लगा है

 बंगाल में 78% और तमिलनाडु में हुई 70% वोटिंग,बोली भाजपा-बदलाव का प्रतीक दिखने लगा है
Sharing Is Caring:

पश्चिम बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हो रही है। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां सभी सीटों पर एक चरण में ही वोटिंग हो रही है। बीजेपी इन दोनों ही राज्यों में सत्ता में आने के लिए पूरा दमखम लगा रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के लिए सत्ता बचाए रखना बड़ी चुनौती है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन के लिए भी एक बार फिर सरकार में आना आसान नहीं होगा।आसनसोल साउथ विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा, “जैसे ही मैं कार में बैठी, किसी ने एक बड़े पत्थर से कार का शीशा तोड़ दिया। ऐसा बार-बार हो रहा है।

1000045073

माइनॉरिटी इलाके में ऐसी घटना कौन करेगा? टीएमसी के माइनॉरिटी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मुस्लिम भाई-बहन भी अब बीजेपी को सपोर्ट कर रहे हैं। वे अग्निमित्रा पॉल पर पत्थर फेंककर कुछ नहीं कर सकते। मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है, लेकिन मैंने कोई लिखकर शिकायत नहीं की है।”पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग हो रही है। दोपहर तीन बजे के आंकड़े के अनुसार, 78.77 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में हो चुका है। वहीं, तमिलनाडु में भी लोग बढ़-चढ़कर वोटिंग में हिस्सा ले रहे हैं। यहां दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी मतदान हुआ है।मुर्शिदाबाद के नवादा विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी और आम जनता उन्नयन पार्टी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने एयूजेपी के कार्यकर्ता की गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस घटना पर हुमायूं कबीर ने कहा, “टीएमसी चोरों की पार्टी है। नवादा के लोगों ने उन्हें नकार दिया है।”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post