वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया,इन खिलाड़ियों को दी जाएगी फिर से मौका

 वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में जुटी टीम इंडिया,इन खिलाड़ियों को दी जाएगी फिर से मौका
Sharing Is Caring:

लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया के सामने इससे भी बड़ा लक्ष्य है. कोच गौतम गंभीर की नजरें अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर सध गई हैं. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही गंभीर ने ऐलान कर दिया था कि आईपीएल 2026 सीजन खत्म होने के बाद उस वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो जाएंगी. मगर सच ये है कि आईपीएल के साथ ही इस सबसे बड़े खिताब को हासिल करने की रणनीति बनने लगी है. एक रिपोर्ट में तो ये तक दावा किया गया है कि सेलेक्शन कमेटी ने 20 खिलाड़ियों की शॉर्ट लिस्ट तैयार भी कर ली है. मगर ये 20 खिलाड़ी हैं कौन? किन्हें जगह मिल सकती है?28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 19वें सीजन के कारण 2 महीनों तक भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहेगी. इसके बाद ही वो वापसी करेगी और फिर ज्यादा से ज्यादा वनडे मैच खेलेगी.

1000703552

अब अगर किसी को उम्मीद है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर कोई नया खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी ठोक सकेगा तो इसकी संभावना कम है क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने 20 खिलाड़ियों पर फैसला कर लिया है और आगे चलकर उनके प्रदर्शन पर ही फोकस रहेगा और सेलेक्शन होगा.अब सवाल ये है कि वो 20 खिलाड़ी होंगे कौन, जिनमें से फिर आखिरी 15 चुने जाएंगे? फिलहाल इन 20 खिलाड़ियों के नाम सामने नहीं आए हैं लेकिन टीम इंडिया के पिछले कुछ महीनों की ODI सीरीज और इस फॉर्मेट के नियमित खिलाड़ियों पर ध्यान दें, तो ये अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है. नए कप्तान के रूप में शुभमन गिल और उप-कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर इसका हिस्सा हैं. सवाल विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर है और दोनों इसकी इच्छा जता भी चुके हैं. साथ ही उनका प्रदर्शन भी दमदार रहा है. ऐसे में उनके स्क्वॉड में होने की उम्मीद की जा सकती है.इनके अलावा वनडे में टीम के नियमित विकेटकीपर केएल राहुल, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव जैसे नाम तय हैं. अब इनके साथ और कौन होगा? रिपोर्ट में बताया गया है कि तेज गेंदबाजों के रूप में बुमराह और पंड्या के अलावा हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के नाम तय हैं. यानि पिछले वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिग्गज पेसर मोहम्मद शमी के लिए अब जगह नहीं है.वहीं स्पिन डिपार्टमेंट में कुलदीप के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती का होना तय है. सवाल रवींद्र जडेजा को लेकर है कि क्या वो इसका हिस्सा होंगे. हालांकि अनुभव को देखते हुए उनका 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में होना तय है. वहीं बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल और अभिषेक शर्मा को मौका मिल सकता है. मगर बैकअप विकेटकीपर की रेस सबसे कड़ी है और इसमें ऋषभ पंत को ईशान किशन और संजू सैमसन से टक्कर मिल सकती है. संभावना यही है कि 20 खिलाड़ियों की लिस्ट में पंत और ईशान जगह बनाएंगे.शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post