आखिर कैसे सड़क हादसे का शिकार हो गए JDU विधायक विभा देवी के पुत्र?समझिए पूरी घटना

 आखिर कैसे सड़क हादसे का शिकार हो गए JDU विधायक विभा देवी के पुत्र?समझिए पूरी घटना
Sharing Is Caring:

बिहार के नवादा में सड़क हादसा की खबर आयी है, जिसमें पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव और जदयू विधायक विभा देवी के पुत्र की मौत हो गयी है. इस घटना के बाद से बिहार की राजनीति में शोक का माहौल है. परिवार का रो-रोकर हाल खराब है.परिजन के अनुसार जदयू विधायक के पुत्र अखिलेश यादव गुरुवार की संध्या करीब 6 बजे अपने निजी वाहन थार से घर से निकले थे. गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में अखिलेश यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में भर्ती कराने के तुरंत बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिए, लेकिन इलाज के दौरान रात 12 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया.बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव अपने पीछे तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, बड़े भाई एकलव्य यादव भी गहरे सदमे में हैं।अखिलेश यादव की मौत की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गयी. अखिलेश यादव एक मिलनसार व्यक्ति थी और राजनीति से कोसो दूर थे. इस घटना से नवादा के स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है.अखिलेश यादव के पिता राजबल्लभ प्रसाद यादव राजद सरकार में मंत्री थे. 2018 में इनपर एक नाबालिग लड़की से साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था. दोषी पाए जाने के बाद इन्हें अयोग्य साबित कर दिया गया. इसके बाद इनकी पत्नी राजनीति में आयी. 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू में शामिल हुईं. विभा देवी वर्तमान में जदयू से नवादा विधायक हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post