नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने पर लोगों का दिखा विरोध,भोजपुरी गानों से भी निकला ज्यादा घटिया!

 नोरा फतेही और संजय दत्त के नए गाने पर लोगों का दिखा विरोध,भोजपुरी गानों से भी निकला ज्यादा घटिया!
Sharing Is Caring:

फिल्मी दुनिया में अक्सर गाने और डांस नंबर चर्चा का विषय बनते रहते हैं. कई बार ये गाने अपनी धुन, स्टाइल और शानदार कोरियोग्राफी की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं, तो कई बार इन्हीं गानों को लेकर विवाद भी खड़े हो जाते हैं. इन दिनों कुछ ऐसा ही माहौल एक नए फिल्मी गाने को लेकर देखने को मिल रहा है, जिसमें फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त नजर आ रहे हैं. दरअसल, आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का एक नया गाना हाल ही में रिलीज किया गया है.‘केडी: द डेविल’ के गाने सरके चुनर तेरी सरके की रिलीज के साथ ही ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन इस बार चर्चा गाने की पॉपुलैरिटी से ज्यादा इसके लिरिक्स और कोरियोग्राफी को लेकर हो रही है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने के लिरिक्स और कुछ डांस स्टेप्स को आपत्तिजनक बताते हुए इसकी आलोचना शुरू कर दी है. सरके चुनर तेरी सरके गाना एक डांस नंबर के तौर पर फिल्माया गया है, जिसमें नोरा फतेही एक डांस बार जैसे सेटअप में शानदार डांस करती नजर आती हैं, जबकि संजय दत्त भी इस गाने में दिखाई देते हैं.

1000699985

गाने की एनर्जी और म्यूजिक को जहां कुछ दर्शकों ने पसंद किया, वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने इसके बोलों को लेकर सवाल उठाए. कई यूजर्स का कहना है कि गाने में डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जो उन्हें असहज लगता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस गाने को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों ने कहा कि मनोरंजन के नाम पर इस तरह की लिरिक्स का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जबकि कई लोगों ने गाने को हटाने तक की मांग कर दी. वहीं कुछ दर्शकों ने नोरा फतेही के डांस और गाने की एनर्जी की तारीफ भी की है।फिलहाल ये गाना इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और ज्यादातर इसका विरोध सामने आ रहा है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी फिल्मी गाने को लेकर इस तरह का विवाद सामने आया हो. ‘केडी: द डेविल’ फिल्म की बात करें, तो ये एक कन्नड़ पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसका डायरेक्शन प्रेम ने किया है और इसमें ध्रुवा सरजा लीड रोल में हैं. 1970 के दशक के बेंगलुरु में सेट ये फिल्म कथित तौर पर वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और काली नामक एक छोटे-मोटे अपराधी की कहानी बताती है, जो शहर के खतरनाक अंडरवर्ल्ड में शामिल हो जाता है।गाने का लिरिकल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिंगर अरमान मलिक ने भी इस पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग ने एक नया निचला स्तर छू लिया है. गाने की सेटिंग एक डांस बार में है, जहा नोरा कई बैकअप डांसर्स के साथ परफॉर्म करती दिख रही हैं. पिछले हफ्ते रिलीज हुआ प्रोमो मे उन्हें घाघरा-चोली पहने भीड़ के बीच डांस करते देखा गया था. पूरे लिरिकल वीडियो के रिलीज होने के बाद अब गाने के लीरिक्स पर सबका ध्यान गया और सुननेवालों का माथा खराब हो गया.दर्शकों को शुरुआत में तो ये गाना काफी नॉर्मल लगा, लेकिन जैसे-जैसे गाने के बोल आगे बढ़ते हैं, सीधे-सीधे अश्लील हो जाते हैं. इस गाने में कहीं भी डबल मीनिंग नहीं, बल्कि सीधे शब्दों का ही यूज किया गया है. लोगों का कहना है कि वह इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे. गाने में नोरा फतेही ने अपनी जबरदस्त एनर्जेटिक डांसिंग स्टाइल से लोगों को फिर से हैरान किया है. गाने में संजय दत्त भी खलनायक वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे भोजपुरी गानों से भी ज्यादा घटिया बता रहे हैं.बता दें कि फिल्म ‘केडी- द डेविल’ कन्नड़ सिनेमा की बड़ा प्रोजेक्ट है. फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में ध्रुव सरजा अहम भूमिका में हैं. वहीं शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन समेत कई और कलाकार भी नजर आने वाले हैं. फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post