महाकुंभ में माला बेचते-बेचते फेमस हुई मोनालिसा ने कर ली शादी,विरोध में उतरा परिवार

 महाकुंभ में माला बेचते-बेचते फेमस हुई मोनालिसा ने कर ली शादी,विरोध में उतरा परिवार
Sharing Is Caring:

कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई इंदौर की मोनी भोसले उर्फ मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में मोनालिसा की पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ का ट्रेलर जारी हुआ था और अब वह अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। मोनालिसा अब प्यार में गिरफ्तार हो चुकी हैं, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के थंपानूर पुलिस स्टेशन में शरण ली। हीरोइन बन चुकीं मोनालिसा अपने प्रेमी फरमान खान के साथ थंपापुर पुलिस स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई और फिर मंदिर में जाकर शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने अपने परिवारों द्वारा उनके रिश्ते का विरोध करने के बाद एक सुरक्षित पनाहगाह के रूप में केरल में शरण मांगी थी, जो डेढ़ साल पहले फेसबुक पर शुरू हुआ था।मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मोनालिसा ने बताया कि उनके पिता उनके और फरमान खान के रिश्ते के खिलाफ हैं, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मोनालिसा ने पुलिस को बताया कि उनके पिता उन्हें किसी और से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे, लेकिन वह फरमान के साथ रहना चाहती हैं।

1000696745

अभिनेत्री अपने प्रेमी के साथ उस समय स्टेशन पहुंची जब वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। मोनालिसा की शिकायत के बाद उनके पिता जय सिंह भोसले को थंपानूर पुलिस स्टेशन बुलाया गया और फिर दोनों की शादी करा दी गई।पुलिस ने परिवार को बताया कि, क्योंकि मोनालिसा 18 साल की है, इसलिए उसे यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है। इसके बाद मोनालिसा की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें फरमान उनकी मांग में सिंदूर भरते और मंगलसूत्र पहनाते नजर आए। मोनालिसा ने बुधवार को मंदिर में अपने प्रेमी से शादी कर ली। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी में नजर आईं और दुल्हे ने शर्ट और मुंडु पहनी थी।मोनालिसा महाकुंभ मेला 2025 के दौरान सुर्खियों में आई थीं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान मोनालिसा ने सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। बाद में यह खबर आई कि मोनालिसा, सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाएंगी। फिल्मों के साथ-साथ वह मॉडलिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। बॉबी चेम्मनूर ज्वेलरी की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मोनालिसा का केरल में आगमन भी सुर्खियों में रहा था।महेंद्र सिंह लोधी के मुताबिक, मोनालिसा का करियर अभी शुरू ही हुआ था और यही बात उन्हें सबसे ज्यादा सोचने पर मजबूर करती है। उन्होंने कहा कि उसका करियर शुरू ही हुआ था। फिल्म चल रही थी, गाने आ रहे थे, काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इतनी मेहनत से करियर शुरू हुआ था, इसलिए अचानक शादी की खबर सुनकर चिंता तो होती है। मैंने उसके करियर को बनाने में काफी मेहनत की है, इसलिए बस यही चाहता हूं कि उसका काम रुकना नहीं चाहिए।वह यह भी बताते हैं कि जब मोनालिसा पहली बार वायरल होकर आई थीं, तब उन्हें शुरुआत से कई चीजें सिखानी पड़ीं। उसे हिंदी भी ठीक से नहीं आती थी। पढ़ना-लिखना भी बहुत कम आता था। मैंने उसका हाथ पकड़कर पढ़ना सिखाया, लिखना सिखाया, बोलना सिखाया और एक्टिंग भी सिखाई। बहुत सारी चीजें शुरुआत से सिखानी पड़ीं क्योंकि उसने पहले स्कूल भी नहीं देखा था। धीरे-धीरे वह सीख रही थी और आगे बढ़ रही थी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post