अपने बेटे के लिए मान गए नीतीश कुमार,कल JDU में होंगे शामिल,बैठक में लगी मुहर!
जिसकी चर्चा पिछले कुछ महीनों से काफी तेजी से हो रही थी. उसपर विराम लगता दिख रहा है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कल यानी शनिवार को निशांत कुमार जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. दरअसल, जेडीयू की आज पटना में अहम बैठक हुई. इस बैठक में कई विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से निशांत को बड़ी जिम्मेवारी देने की मांग की।

संजय झा ने कहा कि निशांत के साथ पूरी पार्टी खड़ी है. ललन सिंह ने भी इसका समर्थन किया और बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही. बैठक के बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि सभी विधायकों और सांसदों ने निशांत के राजनीति में आने को लेकर स्वागत किया है. सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के फैसले के साथ होने की बात कही।दरअसल, शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चिंता मत कीजिए. पहले की तरह ही काम होगा. किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. हम बिहार में भी रहेंगे. नीरज कुमार ने कहा कि बैठक में विधायकों और मंत्रियों के आंख से आंसू निकल रहे थे. काफी मार्मिक क्षण था।
