‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर क्यों मचा बवंडर,आखिर फिल्म के टाइटल को लेकर क्यों होने लगा इतना विरोध?

 ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर क्यों मचा बवंडर,आखिर फिल्म के टाइटल को लेकर क्यों होने लगा इतना विरोध?
Sharing Is Caring:

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी फिल्में आई हैं जिन्हें लेकर किसी ना किसी वजह से बवाल देखने को मिला है. इन फिल्मों में हाल ही में मनोज बाजपेयी की फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर बवाल देखने को मिला. इसे लेकर देश में जगह-जगह नारेबाजी हुई और फिल्म को बैन करने की मांग की गई. लेकिन अभी ये मैटर थमा ही नहीं था कि एक और मैटर ने जन्म ले लिया है. अब यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के टाइटल को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है. इस फिल्म के टाइटल को भी विशेष वर्ग की भावनाओं को आहत करने वाला माना जा रहा है और इसके बैन की मांग तेज हो गई है.पहले तो फिल्म के टाइटल को लेकर उत्तर प्रदेश में जमकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इसके बाद अब मुंबई में भी यादव समाज ने इस फिल्म को लेकर जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैटर को लेकर नया विरोध क्या है जिससे फिल्म की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.पिछले कुछ समय से फिल्म यादव जी की लव स्टोरी विवादों में फंसती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश के बाद अब मुंबई के यादव संघ ने फिल्म के टाइटल का कड़ा विरोध किया है. मुंबई के यादव समाज का सबसे बड़ा फ्रंट “यादव संघ” ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर कर फिल्म की प्रसिद्धि के लिए ऐसे टाइटल का प्रयोग किया गया है जिससे यादव समाज में गुस्सा फैले. शिवसेना नेता सुभाष यादव ने कड़े शब्दों में इस मूवी के निर्माताओं और फिल्ममेकर्स की निंदा की है और सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर फिल्म को नहीं रिलीज करने कि बात कही. सुभाष यादव ने आगाह किया कि अगर फिल्म रिलीज हुई तो यादव समाज शिवसेना स्टाइल में फिल्म का विरोध करेगा.इस फिल्म की बात करें तो ये 27 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर विवाद इसके टाइटल ‘यादव जी की लव स्टोरी’ की वजह से शुरू हुआ जिसके बाद अब ये फिल्म विरोधियों के निशाने पर आ गई है. बढ़ते विरोध के बीच यूपी के धनारी थाना पुलिस ने फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो-हीरोइन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है. अब देखने वाली बात होगी कि इसपर फिल्म के मेकर्स की क्या प्रतिक्रिया आती है।लेकिन इसी बीच फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली प्रगति तिवारी विरोध से टूट गई हैं. अभिनेत्री का कहना है कि उनका मकसद किसी वर्ग पर टिप्पणी करना नहीं था और न ही उन्होंने ऐसा कुछ फिल्म में किया है. प्रगति तिवारी का कहना है कि उन्होंने और उनके भाई ने जितनी भी वीडियो बनाई हैं, वे हमेशा पारिवारिक और कॉमेडी से भरी होती हैं. वीडियो में अभद्र शब्द तक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

1000416103

उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “हमने कभी भी समाज, परिवार, या किसी वर्ग पर टिप्पणी नहीं की है. हमारी टीम में हर तरह के लोग हैं और हम सबका सम्मान करते हैं, लेकिन लोगों ने कुछ व्यूज के लिए इतना भला-बुरा कहा.” अभिनेत्री ने आगे कहा है कि फिल्म बनाने से पहले ही यादव समाज से खूब सारा प्यार और सपोर्ट मिला है, लेकिन बिना फिल्म देखे किसी को लेकर पहले ही राय बना लेना गलत है. प्रगति का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है और उनका किरदार महिलाओं को मजबूती से हर परिस्थिति में खड़े होने की हिम्मत देता है और यही सब देखकर ही उन्होंने फिल्म करने के लिए ‘हां’ की थी. अभिनेत्री ने ये भी कहा, “फिल्म का टाइटल बदलना उनके हाथ में नहीं है. ये मेकर्स के हाथ में है. लेकिन मेरी इसमें कोई गलती नहीं है. फिल्म में कुछ गलत नहीं है. मैं क्यों फिल्म के लिए मना करती, जबकि सब कुछ ठीक है?बता दें कि ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का अभी सिर्फ टीजर और कुछ गाने रिलीज हुए हैं. टीजर में सिंपल यादव यानी प्रगति तिवारी को एक शख्स के प्यार में दिखाया गया है, जो विशेष वर्ग से ताल्लुक रखता है, हालांकि इस बात से सिंपल भी अंजान है. इसके बाद टीजर में लव-जिहाद और सिंपल को बचाने की कहानी दिखाई गई है. यह बात सभी जानते हैं कि प्रगति तिवारी जानी-मानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उनकी कॉमेडी वीडियो और कई म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हो चुके हैं. प्रगति के छोटे भाई मृदुल तिवारी को बिग बॉस में भी देखा गया था. दोनों भाई-बहनों ने फेसबुक पर कॉमेडी वीडियो बनाकर करियर की शुरुआत की थी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post