राहुल गांधी ने संघ और BJP पर साधा निशाना,संविधान को कमजोर करने की हो रही है साजिश

 राहुल गांधी ने संघ और BJP पर साधा निशाना,संविधान को कमजोर करने की हो रही है साजिश
Sharing Is Caring:

देश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संघ और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समाज और अर्थव्यवस्था को जानबूझकर जहर दिया जा रहा है ताकि देश बंटा रहे और डर की राजनीति चलती रहे। राहुल गांधी ने उत्तराखंड की एक घटना का जिक्र करते हुए एक युवक के समर्थन में खुलकर बयान दिया।राहुल गांधी ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल इलाके की घटना का हवाला दिया। उन्होंने दीपक नाम के युवक को देश का हीरो बताया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दीपक ने एक भीड़ के सामने खड़े होकर एक 70 वर्षीय मुस्लिम दुकानदार को धमकाने की कोशिश का विरोध किया था। राहुल गांधी ने कहा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए खड़ा हुआ है। उन्होंने उसे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का प्रतीक बताया।राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि संघ और भाजपा रोज संविधान को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और समाज में जहर घोला जा रहा है ताकि लोग बंटे रहें।

1000674017

उनके अनुसार डर के माहौल में कुछ लोग सत्ता चलाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाय उनका साथ दे रही है।राहुल गांधी ने कहा कि नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि शांति के बिना विकास केवल नारा बनकर रह जाता है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा ऐसे लोगों की जरूरत बताई जो डरें नहीं और संविधान के साथ मजबूती से खड़े हों। उन्होंने दीपक को संदेश देते हुए कहा कि वह डरे नहीं, कांग्रेस उसके साथ खड़ी है।रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के कुछ दिन बाद कोटद्वार इलाके में 40 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए और दीपक के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटनाक्रम के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है। राहुल गांधी के बयान से राजनीतिक बहस तेज हो गई है। भाजपा की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।वहीं दूसरे तरफ पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। नवजोत कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से कुछ घंटे पहले ही पार्टी छोड़ने का फैसला लिया और सोशल मीडिया पर एलान कर दिया कि अब व कांग्रेस के साथ नहीं रहेंगी। नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने कहा कि अब नेताओं की कोई विचारधारा नहीं रही है, कोई भी किसी भी पार्टी में शामिल हो जाता है। उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सब जानते हैं कि देश को कौन गलत दिशा में ले जा रहा है और ऐसी पार्टियों से बचना चाहिए। हमने जब भी कहीं कोई बयान दिया है, पार्टी से सलाह-मशविरा करके ही दिया है।अगर सिद्धू कपल भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस में वापस आएंगे? उन्होंने जवाब दिया कि ये तो अब बंदूकें चल चुकी हैं। अब वे किसी पार्टी में शामिल हों या न हों, यह उनका वोट कैडर नहीं है और इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।बता दें कि नवजोत कौर को दिसंबर 2025 में ही पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। वजह थी उनकी विवादित बयानबाजी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद पाने के लिए ‘500 करोड़ रुपये का सूटकेस’ देना पड़ता है। पंजाब कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान सौरव प्रधान बिट्टू ने भी उनके खिलाफ तीखे बयान दिए थे। नवजोत कौर सिद्धू पेशे से डॉक्टर हैं और पंजाब की राजनीति में सक्रिय रही हैं। उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस में प्रमुख चेहरा रहे हैं, लेकिन हाल के वर्षों में पार्टी से उनके रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। यह घटना पंजाब की राजनीति में नए समीकरण बना सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post