UPPSC के सामने अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन,छात्रों ने आयोग पर लगाया गंभीर आरोप!

 UPPSC के सामने अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन,छात्रों ने आयोग पर लगाया गंभीर आरोप!
Sharing Is Caring:

उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में पारदर्शिता की कमी को लेकर छात्रों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है. PCS और RO-ARO जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रयागराज में UPPSC मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया. उनकी सबसे बड़ी चिंताएं कट-ऑफ मार्क्स, संशोधित उत्तर-कुंजी (Revised Answer-Key) और OMR शीट को सार्वजनिक न करने को लेकर हैं. छात्रों का आरोप है कि आयोग भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरत रहा है, जिससे उनकी मेहनत और भविष्य पर संदेह पैदा हो रहा है.बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्थित UPPSC मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए. यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से PCS-2024 प्रीलिम्स और RO & ARO-2023 प्रीलिम्स परीक्षा से जुड़े मामलों पर अपनी गहरी चिंता जताने के लिए किया गया.

1000641802

छात्रों के विरोध के चलते UPPSC क्रॉसिंग और आस-पास के इलाकों में काफी अफरा-तफरी मच गई, जिससे सुरक्षा कारणों से भारी पुलिस बल और RAF जैसे अर्धसैनिक बल को तैनात करना पड़ा.विरोध कर रहे छात्रों का सबसे बड़ा आरोप यह है कि फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद भी कमीशन ने अभी तक संशोधित उत्तर-कुंजी (Revised Answer-Key) जारी नहीं की है. इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सभी कैटेगरी के कट-ऑफ मार्क्स और परीक्षा में कैंडिडेट्स द्वारा प्राप्त किए गए अंक (Marks) भी घोषित नहीं किए हैं. छात्र नेताओं ने कहा कि अगर अंतिम परिणाम के बाद भी ये महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाती हैं, तो यह प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है.छात्रों की अन्य प्रमुख मांगेंविरोध कर रहे छात्रों ने अपनी मांगों को एक लिस्ट के रूप में सामने रखा है. उनकी प्रमुख मांगों में शामिल हैं…संशोधित फाइनल Answer-Key को तुरंत सार्वजनिक किया जाएसभी कैटेगरी के कट-ऑफ मार्क्स को सार्वजनिक तौर पर जारी किया जाएसभी कैंडिडेट्स की मार्क्स लिस्ट (अंकों की सूची) को सार्वजनिक किया जाएकमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर OMR शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई जाएप्रीलिम्स परीक्षा में रिक्तियों की संख्या से 15 गुना तक कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया जाएछात्रों की एक अन्य महत्वपूर्ण और लंबे समय से चली आ रही मांग यह है कि आयोग एक निश्चित और पारदर्शी वार्षिक कैलेंडर जारी करे और उसका सख्ती से पालन भी करे. छात्रों का कहना है कि परीक्षाओं की तारीखों में बार-बार बदलाव, समय पर परिणाम जारी न होना और भर्ती प्रक्रिया का बेवजह लंबा खिंचना उनकी परेशानी का मुख्य कारण है. इसके साथ ही, मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) को सार्वजनिक न करने या उनकी सही जांच न होने के आरोप भी इस विरोध प्रदर्शन का एक बड़ा कारण बने हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post