चुने हुए अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है,पटना में खूब दहाड़े राहुल गांधी

 चुने हुए अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है,पटना में खूब दहाड़े राहुल गांधी
Sharing Is Caring:

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल राहुल गांधी पहुंचे। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। राहुल जैसे ही मंच पर पहुंचे वैसे ही समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। समर्थक ‘देखो-देखो कौन आया, हिन्दुस्तान का शेर आया’ के नारे लगा रहे हैं। इसके बाद मंच पर राहुल को गदा और गौतम बुद्ध की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।राहुल गांधी ने कहा कि मैंने बिहार की टीम को साफ बता दिया है कि आपका काम बिहार के गरीबों का नेतृत्व करना है। आपको गरीबों, दलितों को आगे बढ़ाना है। हम आपको राजनीति में लाकर बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं।

1000504322

जो आज बिहार में हो रहा। जो एनडीए की सरकार बिहार में कर रही है। चुने हुए अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है, उसको हम हराने जा रहे हैं। हम जानते हैं कि इस देश को बिहार की जनता डायरेक्शन देती है। अंग्रेजी के खिलाफ भी बिहार से ही आवाज बुलंद हुई थी। हमारा सबसे जरूरी लक्ष्य संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है। पदयात्रा के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि आज राहुल गांधी ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में कदमताल कर यात्रा के संदेश को मजबूती के साथ बुलंद किया। बिहार के युवाओं को पलायन नहीं, उन्हें खुद के प्रदेश में रोजगार मिले। यह हमारी यात्रा का लक्ष्य है। यह यात्रा बिहार के संघर्ष की आवाज और उम्मीद है। हम वर्षों से अन्याय झेल रहे राज्य के नौजवानों को ‘न्याय का हक’ दिलाकर रहेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post