शादी के बंधन में जल्द बंधेंगे सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह,दोनों कर रहे हैं लव मैरेज शादी!

 शादी के बंधन में जल्द बंधेंगे सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह,दोनों कर रहे हैं लव मैरेज शादी!
Sharing Is Caring:

क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी दुल्हनिया उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद हैं। सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाहों के बीच सांसद के पिता और सपा के विधायक तूफानी सरोज ने इस बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि रिंकू और उनकी बेटी के रिश्ते को लेकर बात हुई। लेकिन हम इस रिश्ते पर विचार कर रहे हैं। यह शादी का मामला है, इसलिए बहुत कुछ सोच समझकर ही निर्णय लिया जाएगा।समाजवादी पार्टी की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय होगी। लखनऊ में ही सगाई होगी। प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में बात हुई है।

1000465417

शुक्रवार को मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई की चर्चा खूब रही। सोशल मीडिया पर अलग-अलग बातें लिखी जा रही थीं। इस सिलसिले में सांसद के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि दोनों की सगाई अभी नहीं हुई है। रिंकू के परिजनों से बृहस्पतिवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है।तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post