दिल्ली चुनाव में दिखेगा नीतीश कुमार का जलवा,NDA के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

 दिल्ली चुनाव में दिखेगा नीतीश कुमार का जलवा,NDA के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
Sharing Is Caring:

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के प्रचार में किसी तरह की कोई कमी न हो, इसके लिए सभी राजनीतिक दल पूरा जोर आजमाइश कर रही है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी भी दिल्ली में चुनाव लड़ने जा रही है। एक ही सीट पर चुनाव लड़ने जा रहे जनता दल यूनाईटेड ने अपना उम्मीदवार भी उतार दिया है। इन्हें जिताने के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए जदयू की ओर से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की गई है।जदयू ने सीएम नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, रामनाथ ठाकुर, वरीय नेता केसी त्यागी, मंत्री लेशी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, पूर्व मंत्री श्याम रजक, गुलाम रसूल बलियावी, जमा खान, आरपी मंडल, भारती मेहता, दयानंद राय, संजय कुमार और चंद्रेश्वर चंद्रवंशी को स्टार प्रचार बनाया है।

1000465413

जदयू की ओर से एमएलसी और महासचिव अफाक अहमद खान ने इस लिस्ट को जारी किया है।दिल्ली विधानसभा चुनाव में शैलेंद्र कुमार सिंह को एनडीए गठबंधन ने दिल्ली के बुरारे विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। शैलेंद्र कुमार सिंह पटना जिला अंतर्गत मसौढ़ी अनुमंडल क्षेत्र के परसा के कुरथौल के रहने वाले हैं। शैलेंद्र सिंह वर्ष 2019 में भी जदयू के टिकट पर बुरारे दिल्ली के विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार एनडीए से गठबंधन रहने के कारण उन्हें बुरारे विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर किस्मत आजमाने के लिए सिंबल दिया गया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post