उत्तर भारत समेत कई राज्यों में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड,बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी हुई जारी

 उत्तर भारत समेत कई राज्यों में आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड,बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी हुई जारी
Sharing Is Caring:

नए साल में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी अगले दो दिन यहां पर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान में भी ठंड बढ़ गई है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी के अनुसार, जयपुर में बुधवार सुबह 8:30 बजे तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और चुरू में तापमान क्रमश: 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में भीषण ठंड जारी है और कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। ठंड के कारण डल झील की सतह जम गई।

1000457961

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे श्रीनगर में -1.5°C, गुलमर्ग में -2.4°C, पहलगाम में -6°C, बनिहाल में 0.4°C और कुपवाड़ा में 0.4°C दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हरियाणा-चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीन जनवरी तक घना कोहरा पड़ सकता है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा 06 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की रफ्तार शाम तक घटकर धीरे-धीरे आठ किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम और रात के दौरान धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया जा सकता है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post