राजकीय सम्मान के साथ मनमोहन सिंह को दी गई आखिरी विदाई,दिल्ली के निगम बोध घाट पर बेटी ने दी मुखाग्नि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. मनमोहन सिंह की बेटियों ने उन्हें मुखाग्नि दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिराल समेत कई नेताओं ने डॉक्टर साहब को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

आर्थिक सुधारों के महानायक को आज पूरा देश याद कर रहा है।स्मारक स्थल विवाद को लेकर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनके मौत पर भी राजनीति हो रही है. अगर अलट जी के साथ ऐसा होता तो कैसा लगता. उनका अंतिम संस्कार अगर राजघाट के बदले निगम बोध घाट पर होता तो? सिद्धू ने कहा कि मनमोह सिंह एक युग पुरुष थे।
Comments