देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर शुरू हुई सियासी खींचतान,बोली भाजपा-गंदी राजनीति बंद करें..

 देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर शुरू हुई सियासी खींचतान,बोली भाजपा-गंदी राजनीति बंद करें..
Sharing Is Caring:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शनिवार को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने से कुछ घंटे पहले उनके स्मारक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सियासी बयानबाजी में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है और कहा कि कम से कम मनमोहन सिंह के नाम पर गंदी राजनीति का खेल ना खेलें। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उसी स्थान पर मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की संभावना तलाशने के बारे में बात की थी, जहां उनका आज अंतिम संस्कार होगा। प्रधानमंत्रियों के अंतिम संस्कार के स्थान पर उनके स्मारक बनाने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए है।” इसे लेकर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, केंद्र सरकार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित की जाएगी, साथ ही उन्होंने कहा कि इस बीच दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं आगे बढ़ सकती हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी भाजपा पर तुरंत हमला बोलते हुए कहा कि लोग यह समझने में असमर्थ हैं कि केंद्र स्मारक के लिए स्थान क्यों नहीं ढूंढ सका, उन्होंने इसे भारत के पहले सिख प्रधान मंत्री का अपमान बताया।

1000448154

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, “यह बहुत दुखद है और इस विषय पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए… यह निंदनीय है कि देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री को एक छोटी सी जगह आवंटित नहीं की जा रही है…”कांग्रेस सांसद और पार्टी के पंजाब प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, “हम मांग कर रहे हैं कि सरकार स्मारक के लिए जगह मुहैया कराए। अगर अटल बिहारी वाजपेयी को जगह दी जा सकती है, तो मनमोहन सिंह को क्यों नहीं? वह देश के एकमात्र सिख प्रधानमंत्री थे…जब स्मारक बनेगा, तो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी…”कांग्रेस नेताओं के आरोप पर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस को डॉक्टर सिंह की मौत पर गंदी राजनीति बंद करनी चाहिए। पार्टी के एक बयान में कहा गया है, “कांग्रेस को याद करना चाहिए कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी की मृत्यु के बाद उनके साथ कैसा व्यवहार किया था।”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post