कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं,बोले पीएम मोदी

 कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करती थीं,बोले पीएम मोदी
Sharing Is Caring:

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी जल संकट के स्थाई सामाधान के लिए नहीं सोचा। भारत के लिए नदी जल का महत्त्व क्या है इसको समझने वाले लोगों में बाबा साहब आंबेडकर पहले व्यक्ति थे। देश आजाद होने के बाद सबसे पहले जल शक्ति के लिए, पानी के लिए दूरदृष्टि आयोजन , पानी का सामर्थ के बारे में सबसे पहले बाबा साहब ने सोचा था। इस सच्चाई को दबाकर रखा गया। एक ही व्यक्ति को क्रेडिट देने के नशे में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। देश आजाद होने के बाद भारत की जल शक्ति, नदियों के लिए बड़े बांध बनाने की दूरदृष्टि , बड़ी नदी घाटी योजनाओं के लिए बाबा साहब ने काम किया। जल शक्ति आयोग भी बाबा साहेब की देन है।पीएम मोदी ने कहा देश में जब जब भाजपा को जहां जहां सेवा करने का मौका मिला है।

1000446879

हमनें पुराने रिकॉर्ड तोड़कर काम किया है। आजादी के दिवानों ने जो सपने देखे थे, उन्हें साकार करने के लिए हम दिन रात पसीना बहा रहे हैं। अतीत में कांग्रेस की सरकारें सिर्फ घोषणाएं करने का काम करती थी। अखबरों में विज्ञापन देना, दीए जलाना ही उनका काम था। 35-35 साल बीते के बाद भी योजनाओं का काम शुरू नहीं होता था।केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के बाद पीएम मोदी अब कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेलखंड की भाषा से की। उन्होंने इसाई समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मोहन यादव सरकार को एक साल पूरा हो गया है। मप्र के लोगों को मैं इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस एक साल में प्रदेश में विकास की अगल रफ्तार दिख रही है। केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण भी हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि आज अटलजी की जयंती को 100 साल हो गए हैं। यह हमारे लिए सुशासन दिवस है। पीएम मोदी ने कहा- मप्र में 1100 से अधिक अटल ग्राम सेवा सदन के निर्माण का काम आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए पहली किस्त जारी की गई है। अटल ग्राम सेवा सदन गांवों के विकास को नई गति देंगे।हमारे लिए सुशासन दिवस एक दिन का कार्यक्रम भर नहीं है। सुशासन भाजपा सरकारों की पहचान है। देश की जनता ने लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई। मप्र में आप सभी लगातार भाजपा को चुन रहे हैं। इसके पीछे सुशासन का भरोसा ही सबसे प्रबल है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post