बीजेपी सरकार इसको जमीन में दफन कर देगी,राहुल गांधी पर अमित शाह ने किया करारा हमला

 बीजेपी सरकार इसको जमीन में दफन कर देगी,राहुल गांधी पर अमित शाह ने किया करारा हमला
Sharing Is Caring:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्य के किश्तवाड़ में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर ‘‘अपने परिवार की सरकार’’ बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे जम्मू कश्मीर में सत्ता में नहीं आ सकते. उमर अब्दुल्लाह और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर से आतंकवाद को बढ़ाने की कोशिश की जा रही है लेकिन बीजेपी सरकार इसको जमीन में दफन कर देगी।

1000391488

आतंकवाद के मुद्दे पर बीजेपी के दिग्गज नेता ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद की ओर धकेलना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस और एनसी की सरकार आयेगी तो आंतकवाद को छेड़ देंगे. मैं आपसे वचन देता हूं. आतंकवाद को नीचे दफन कर देंगे. आतंकवाद को उस स्तर तक दफनाने का संकल्प लिया है कि वह फिर न लौट पाए.”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post