कुछ नहीं हम जनता दल में नहीं हैं,नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान आया सामने

 कुछ नहीं हम जनता दल में नहीं हैं,नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान आया सामने
Sharing Is Caring:

मंत्री और सीएम नीतीश के खास माने जाने वाले जेडीयू नेता बिजेंद्र यादव पार्टी से नाराज हो गए हैं।आज पार्टी कार्यालय में जेडीयू की बैठक थी. इसमें शामिल होने के लिए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पहुंचे थे. पार्टी कार्यालय में बैठक से पहले पत्रकार कुछ सवाल कर रहे थे. इस दौरान बिजेंद्र यादव कुछ भी कहने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा, “कुछ नहीं, हम जनता दल में नहीं हैं.” इतना कह कर वो मीटिंग में शामिल होने के लिए चले गए।हालांकि बिजेंद्र यादव अपने बयान से कुछ ही देर में पलट गए. मीटिंग के बाद बाहर निकलने पर बिजेंद्र यादव ने कहा कि मैंने मजाक में बोला था।

1000391324

जेडीयू में नहीं होने की बात को कहा कि यह सब अफवाह वाली बातें हैं. बिजेंद्र यादव भले बयान को मजाक बता दिया हो लेकिन कुछ देर के लिए सियासी गलियारे में हलचल जरूर तेज हो गई थी।दरअसल, जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में यह बैठक हुई है. कहा जा रहा है कि बैठक में शामिल होने के लिए ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव पहुंचे लेकिन वहां पोस्टर में उनकी तस्वीर नहीं थी जिसे देखकर वे भड़क गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिजेंद्र यादव को बैठक की जानकारी भी नहीं थी पहले से इसलिए वे नाराज दिख रहे थे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post