जम्मू-कश्मीर में बड़ा दांव खेलने के फिराक में जुटी बीजेपी,इन सीटों पर कांटों की होने वाली है टक्कर

 जम्मू-कश्मीर में बड़ा दांव खेलने के फिराक में जुटी बीजेपी,इन सीटों पर कांटों की होने वाली है टक्कर
Sharing Is Caring:

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा की निगाहें कश्मीर संभाग में चुनाव लड़ रहे सात छोटे दलों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों पर है। पार्टी के आकलन के मुताबिक इनसे जुड़े उम्मीदवार कश्मीर की 47 सीटों में से 32 सीटों पर पीडीपी व नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। पार्टी ने साफ किया कि अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर अवामी इत्तेहाद पार्टी के मुखिया रशीद इंजीनियर से भविष्य में किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि कश्मीर के मतदाता पीपीडी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस से इतर नए विकल्प की तलाश कर रहे हैं। किसी भी सूरत में राज्य में इनकी सरकार नहीं बनने जा रही। जहां तक रशीद से समझौते की बात है तो आतंकवाद व टेरर फंडिंग से जुड़े ऐसे व्यक्ति से किसी समझौते का प्रश्न ही नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post