जदयू पार्टी आज पटना में करने जा रही है बड़ी बैठक,शामिल होंगे प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता

 जदयू पार्टी आज पटना में करने जा रही है बड़ी बैठक,शामिल होंगे प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता
Sharing Is Caring:

आज पटना में जेडीयू की बैठक होगी. हाल में जनता दल यूनाइटेड में संगठन लेवल पर बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में होने जा रही इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आगामी चुनाव के लिए पार्टी की क्या रणनीति होगी, संगठन के साथियों के साथ उस पर मंथन होगा. साथ ही पार्टी जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा की जाएगी और फीडबैक लिया जाएगा।

1000391326

इस बैठक से पहले रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जेडीयू प्रदेश कार्यालय गए थे. जहां उन्होंने पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’ और विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post