शराबबंदी जीतनराम मांझी का बड़ा खुलासा,हमलोग रात में पीते हैं शराब इसलिए नहीं पकड़े जाते हैं..
जीतन राम मांझी हमेशा बयान देते रहे हैं. इस बार उन्होंने कहा कि हम सभी सफेदपोश रात में शराब पीते हैं लेकिन हमें पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है. उन्होंने कहा कि हमलोग रात में शराब पीते हैं तो हमें नहीं पकड़ा जाता लेकिन गरीब को पकड़ लिया जाता है. कहा कि इस तरह से दोरंग नीति नहीं होनी चाहिए। जीतन मांझी ने अपने बयान में कहा कि सीएम नीतीश कुमार को इस विषय पर चिंतन करने की जरूरत है. ‘हम शराबबंदी के पक्ष में हैं’ ऐसा जताते हुए कहा कि ‘हम हमेशा कहते रहे हैं कि शराबबंदी कानून में कुछ भी गलत नहीं है. हम सभी ने मिलकर इसको लेकर कानून बनाया था. इसे बुरा क्यों कहेंगे? हालांकि उन्होंने इसके कामकाज पर अनियमित्ता करने का आरोप लगाया है।

इस दौरान उन्होंने दर्द भी बयां किया है।जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में गरीब लोग अगर थोड़ी भी शराब पी लेते हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है. उन्होंने कानून पर सवाल उठाते हुए कहा कि हजारों लाखों लीटर शराब की तस्करी करने वाले रुपए देकर छूट जाते हैं लेकिन गरीब लोग फंस जाते हैं. बता दें कि इससे पहले भी जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार से मांग की थी कि शराबबंदी में जेल गए गरीब लोगों राहत दी जाए।
