राजधानी पटना में जदयू नेता ने लगाया अहम पोस्टर,लिखा-2025 से 30 फिर से नीतीश

 राजधानी पटना में जदयू नेता ने लगाया अहम पोस्टर,लिखा-2025 से 30 फिर से नीतीश
Sharing Is Caring:

2025 में बिहार का नेतृत्व कौन करेगा, उसको लेकर पोस्टर लगने लगा है. युवा जदयू के एक नेता ने जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया है, जिसमें ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’ स्लोगन के साथ नीतीश कुमार की तस्वीर भी उसमें लगाई है।बिहार में 2025 विधानसभा का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह तय है. बीजेपी के नेता भी लगातार इसे बोल रहे हैं।

1000390049

लोकसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद से ही नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा बीजेपी की तरफ से की गई, लेकिन अब जदयू के तरफ से अगले 5 साल बिहार में कौन नेतृत्व करेगा, इसको लेकर पोस्टर लगाए जाने लगा है. युवा जदयू के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ संटू पटेल की ओर से यह पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में स्लोगन दिया गया है 2025 से 2030 एक बार फिर से नीतीश कुमार।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post