दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई साफ,प्रदूषण से लोगों को मिला छुटकारा

 दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई साफ,प्रदूषण से लोगों को मिला छुटकारा
Sharing Is Caring:

मानसून आने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। जहां पहाड़ों पर बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में पारा गिर गया है। दिल्ली समेत एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम) में बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसे तापमान में गिरावट आएगी।बीते सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल और सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर में नई दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मयूर विहार में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन, हल्की बूंदा बांदी से मौसम बदल गया। हल्की ठंडी हवाएं चलीं। यह सिलसिला रात को भी चला। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 60 फीसदी रहा।पालम में 32 के पार पहुंचा पारामौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 31.8, लोदी रोड व रिज में 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post