दिल्ली की तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से भर्ती हो गए थे 50 कर्मचारी,अब सभी को किया गया सस्पेंड

 दिल्ली की तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से भर्ती हो गए थे 50 कर्मचारी,अब सभी को किया गया सस्पेंड
Sharing Is Caring:

दिल्ली की तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से 50 कर्मचारी भर्ती हो गए थे। अब इन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। फर्जी तरीके से भर्ती हुए सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक साल 2020 में DSSB के जरिए तिहाड़ में अलग-अलग पदों पर भर्तियां हुई थीं। ये भर्तियां बॉयोमेट्रिक तरीके से हुई थीं।जब DSSB ने बाद में वैरिफिकेशन किया तो 50 कर्मचारियों के बॉयोमेट्रिक और फोटो मैच नहीं हुए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में जांच की गई, जिसमें कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होने की जानकारी निकल कर सामने आई।

IMG 20231202 WA0047

इसके बाद इन सभी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को एक महीने का नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया है।बता दें कि दो साल पहले भी तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से कर्मचारियों के भर्ती होने का मामला सामने आया था। उस समय 47 कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होना पाया गया। ये खुलासा तब हुआ जब जेल में कुछ कैदियों की मौत होने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया गया था। उस समय 47 कर्मचारी ऐसे निकले, जिनके डाटा मैच नहीं कर रहे थे। इसके बाद इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post