वीणा मानवी के गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप,बोले-जानबूझकर फंसाया गया है अब सरकार का हम करेंगे घेराव

 वीणा मानवी के गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप,बोले-जानबूझकर फंसाया गया है अब सरकार का हम करेंगे घेराव
Sharing Is Caring:

जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने समाहरणालय पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया, लेकिन जैसे ही बाहर निकलीं उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।वीणा मानवी की गिरफ्तारी का उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने उन्हें समझाने-बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद समाहरणालय परिसर के बाहर जमकर हंगामा हुआ। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सरकार ने साजिश के तहत वीणा मानवी को गिरफ्तार कराया है। उनका कहना है कि बांकीपुर विधानसभा सीट से वीणा मानवी की जीत तय थी, इसलिए राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया।बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि आखिर किस मामले में उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

1000785800

उनका कहना है कि पटना पुलिस ने पहले उन्हें कोई सूचना नहीं दी थी। पुलिसकर्मियों ने केवल इतना कहा कि वे अदालत से वारंट लेकर उन्हें गिरफ्तार करने आए हैं।पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी के खिलाफ जारी वारंट और गिरफ्तारी को सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि वीणा मानवी को जानबूझकर फंसाया गया है, जबकि उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला नहीं है। तेज प्रताप ने कहा कि वीणा मानवी जनता के बीच लोकप्रिय और सरल स्वभाव की उम्मीदवार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वह लंबे समय से सार्वजनिक रूप से सक्रिय थीं, तब कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन नामांकन के दिन ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। इसे उन्होंने एक महिला के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि वह जल्द बिहार लौटेंगे और सरकार का घेराव करेंगे। साथ ही उन्होंने धार्मिक संदर्भ देते हुए कहा कि जब किसी महिला के साथ अन्याय होता है, तब भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है और बिहार पहुंचते-पहुंचते पूरा प्रदेश यह देखेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post