भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों में सुधार का संकेत,नए हाई कमिश्नर होंगे असद आलम सियाम

 भारत-बांग्लादेश के बीच रिश्तों में सुधार का संकेत,नए हाई कमिश्नर होंगे असद आलम सियाम
Sharing Is Caring:

बांग्लादेश ने विदेश सचिव असद आलम सियाम को नई दिल्ली में अपना अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है. भारत सरकार की तरफ से भी उनके नाम को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है. असद आलम सियाम मौजूदा उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह की जगह लेंगे. यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के रिश्तों में पिछले कुछ समय से तनाव रहा है, ऐसे में यह कदम दोनों देशों की ओर से आपसी संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की कोशिशों के बीच उठाया गया है.बांग्लादेश विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि ढाका को असद आलम सियाम की नियुक्ति के लिए भारत की औपचारिक सहमति मिल गई है. फिलहाल उनके भारत आने की तारीख तय घोषित नहीं हुई है. इस समय सियाम प्रधानमंत्री तारिक रहमान के साथ UNGA के लिए न्यूयॉर्क में हैं. माना जा रहा है कि सियाम जल्द ही नई दिल्ली आकर जिम्मेदारी संभालेंगे.नई दिल्ली में तैनात बांग्लादेश के वर्तमान उच्चायुक्त एम. रियाज हामिदुल्लाह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है.

1000857898

उनके मध्य अक्टूबर में जिनेवा जाने और संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नई भूमिका संभालने की उम्मीद है. असद आलम सियाम मौजूदा उच्चायुक्त एम रियाज हमीदुल्लाह की जगह लेंगे. विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में बुधवार (23 सितंबर) तक आधिकारिक बयान जारी किए जाने की उम्मीद है.इस मामले की पुष्टि भारत में मौजूद बांग्लादेश हाई कमीशन के प्रवक्ता सैदुर रहमान ने भी की. उन्होंने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय ने असद आलम सियाम की नियुक्ति के लिए एग्रेमा जारी कर दिया है. एग्रेमा किसी देश की ओर से दूसरे देश के प्रस्तावित राजनयिक की नियुक्ति पर दी जाने वाली औपचारिक मंजूरी होती है.बांग्लादेश विदेश सेवा में 1995 में शामिल हुए असद आलम सियाम एक अनुभवी राजनयिक हैं जिन्होंने पिछले साल मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में विदेश सचिव का पदभार संभाला था.सियाम जून 2025 से विदेश सचिव हैं. इससे पहले वह अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के राजदूत रह चुके हैं. 2023-2024 के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रिया में राजदूत और 2017-2021 के दौरान फिलीपींस में दूत के तौर पर काम किया.उन्होंने मिलान (इटली) में बांग्लादेश के पहले कॉन्सल जनरल, मैनचेस्टर (UK) में असिस्टेंट हाई कमिश्नर और इंडोनेशिया और थाईलैंड में जूनियर डिप्लोमैट के तौर पर भी काम किया. विदेश में अपनी नियुक्तियों के अलावा, उन्होंने प्रोटोकॉल चीफ, यूरोप और EU विंग में डायरेक्टर जनरल और विदेश सचिव के कार्यालय में डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया.वहीं अब उन्हें दिल्ली में अगला उच्चायुक्त बनाने का फैसला किया गया है. असद आलम सियाम ने देश और विदेश में बड़े पैमाने पर अपनी सेवाएं दी हैं. वह World Bank, IMF, ADB और UN में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.सियाम के बाद सलाहुद्दीन नोमान चौधरी (Salahuddin Noman Chowdhury) को बांग्लादेश का नया विदेश सचिव बनाया जाएगा है.असद आलम सियाम की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के सत्ता से हटने के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई. भारत द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने के बाद ढाका का यह कदम संबंधों में सुधार की कोशिश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post