बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए,जीत की तरफ बढ़ते हीं खूब गरजे प्रशांत किशोर

 बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए,जीत की तरफ बढ़ते हीं खूब गरजे प्रशांत किशोर
Sharing Is Caring:

बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव में निर्णायक बढ़त बनाने वाले प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात की है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी अपराधी को बिहार का सीएम बनाएंगे तो राज्य की तरक्की नहीं हो सकती. उनके पास बहुमत है तो सीएम उनका ही बनेगा. हमारा मुख्यमंत्री तो नहीं बनेगा, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी से हमारी अपील है कि किसी चरित्रवान व्यक्ति को सीएम बनाया जाए. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का आदमी सिर्फ मेहनत और मजदूरी के लिए ही नहीं बना है. क्या गुजरात के लोग एक लाख करोड़ की बुलेट से चलेंगे और बिहार के लोग मजदूरी करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा को लगता है कि कुशवाहा समाज के ही किसी नेता को सीएम बनाना है तो किसी अच्छे नेता को मौका दें.उन्होंने बांकीपुर में अपनी जीत को लेकर कहा कि यह चुनाव विधायक बनाने का नहीं था, लेकिन सरकार के कामकाज पर इसे जनमत माना जा सकता है. पीके ने कहा कि जनता की क्या राय है और उसकी क्या प्राथमिकता यह बताने की कोशिश जनता ने की है. प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी का बैकग्राउंड आपराधिक है और उन्हें मुख्यमंत्री जैसे पद पर नहीं रहना चाहिए.

1000803831

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमारी यह मांग रहेगी कि बिहार का ऐसा विकास हो कि यहां से पलायन बंद हो जाए. जन सुराज के नेता ने कहा कि मैं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से अपील करता हूं कि किसी बढ़िया नेता को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाए।बता दें कि प्रशांत किशोर पहले भी खुलेआम हमला बोलते रहे हैं. उनकी ओर से सम्राट चौधरी पर सीधे तौर पर कई बार निशाना साधा गया है. 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा में प्रशांत किशोर की जन सुराज ने कुल 238 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे. लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी और 235 सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी. उस नतीजे को पीके के लिए बड़ा झटका माना गया था, लेकिन इस बार उन्होंने भाजपा को झटका दे दिया है. माना जा रहा है कि पीके के विधानसभा पहुंचने के बाद सदन का माहौल भी बदलेगा. इसके अलावा विपक्ष के तौर पर भी एक ऐसे नेता को सदन में सुना जा सकेगा, जो तार्किक डिबेट के लिए चर्चित रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post