नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

 नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित
Sharing Is Caring:

लखनऊ, 28 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के इन चयनित छात्रों में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र शिखर चड्ढा, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र सृजित रमन एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा महिमा अवस्थी शामिल है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।यह बड़े गर्व की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post