दिल्ली-UP समेत कई राज्यों मेंमौसम लेने वाला है करवट!

 दिल्ली-UP समेत कई राज्यों मेंमौसम लेने वाला है करवट!
Sharing Is Caring:

अक्टूबर के मध्य में देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है. उत्तर और पूर्वी भारत में हवा में ठंंडक महसूस की जाने लगी है. पहाड़ी राज्यों में भी ठंड दस्तक दे चुकी है. हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की खबर है. वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है.देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम साफ बना हुआ है. दिल्ली में 24 अक्टूबर तक मौसम साफ बना रहने वाला है. राजधानी में तापमान की बात करें तो यहां आज अधिकतम 32 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.उत्तर प्रदेश में सुबह-और शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जाने लगी है. घरों में रात के समय चलने वाले कूलर और एसी बंद हो गए हैं. अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन मेरठ, आगरा और झांसी समेत कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी चल सकती है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार और झारखंड में भी हल्की फुल्की बारिश होने के आसार हैं.राजस्थान के जयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम में बदल सकता है. कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है.

1000884392

मध्य प्रदेश के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में बारिश हो सकती है. पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में 24 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चल सकती हैं.उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने वाला है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आज कुछ सीमित ऊंचे इलाकों में छिटपुट बादलों और 3800 मीटर से ऊपर हल्की बर्फबारी या बूंदाबांदी दिख सकती है. हिमाचल प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है. कई इलाकों में यहां पारा माइनस में पहुंच गया है. जम्मू-कश्मीर में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा.छठ पूजा के दौरान मौसम श्रद्धालुओं के लिए अहम माना जाता है. खासकर सुबह के अर्घ्य के समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है. फिलहाल 24 अक्टूबर तक झारखंड के अधिकतम जिलों में शुष्क मौसम रह सकता है. हालांकि, छठ पूजा की वास्तविक तारीखों के लिए ताजा पूर्वानुमान देखना जरूरी है. छठ पूजा में घाटों पर जाने से पहले मौसम विभाग की चेतावनी जरूर देखना चाहिए. ऐसे में कुल मिलाकर अभी 19 से 24 अक्टूबर के बीच झारखंड में मानसून के बाद धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक रहने की संभावना है।झारखंड के अधिकतम जिलों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. जहां सुबह कुछ इलाकों में धुंध या कुहासा रह सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो सकती है. दक्षिणी झारखंड के कुछ जिलों में स्थानीय बादलों के कारण हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. आज मौसम विभाग के अनुसार किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post