आज से 4 अक्टूबर तक के लिए बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट,राज्य के सभी जिलों में होने वाली है जोरदार बारिश

 आज से 4 अक्टूबर तक के लिए बिहार में जारी हुआ येलो अलर्ट,राज्य के सभी जिलों में होने वाली है जोरदार बारिश
Sharing Is Caring:

बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदलने के साथ ही राज्य के सभी जिलों में 1 से 4 अक्टूबर तक जोरदार बारिश होगी। मौसम में बदलाव का असर 30 सितंबर से ही दिखने लगेगा। जिसके कारण राज्य के दक्षिणी भाग के जिलों के अनेक स्थानों और उत्तर-पूर्वी भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान राज्य में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका जाहिर की गई है।मौसम विभाग की ओर से 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 सितंबर को पटना, जहानाबाद, गया, आरा, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, नालंदा, भागलपुर, बांका और जमुई समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना है।

IMG 20230930 WA0004

1 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं चार जिले नालंदा, जमुई, बांका और भागलपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 2 और 3 अक्टूबर 12 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना है,उनमें सुपौल, अररिया, खगड़िया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिला शामिल है। 4 अक्टूबर के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें सुपौल, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, नालंदा, पटना, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर शामिल है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post