नीतीश कुमार के लिए रो रहे है कार्यकर्ता,बिहार को नहीं मिलेगा ऐसा सीएम
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर से जदयू कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। सीएम हाउस के सामने जदयू कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि हमलोग किसी कीमत पर नीतीश कुमार को दिल्ली नहीं जाने देंगे। जदयू कार्यकर्ताओं के हंगामा को देखते हुए पटना पुलिस ने सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा खुद सीएम हाउस के बाहर पहुंचे हैं। वह आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के महावीर मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद पार्टी की प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे। दोपहर 12 बजे गृह मंत्री अमित शाह पटना आएंगे। इसके बाद नितिन नवीन राज्यसभा का पर्चा दाखिल करेंगे। आज ही एनडीए के विधायकों की बैठक बुलाई है। सभी दलों ने अपने विधायकों को पटना तलब किया है। जदयू और भाजपा विधायक वह पटना के लिए निकल गए हैं।

सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं या नहीं? इस सवाल पर जदयू विधायकों ने कहा कि हमलोगों को इसकी जानकारी नहीं है। आज नामांकन कार्यक्रम है इसलिए हमलोग वहां शामिल होने जा रहे हैं।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के वरिष्ठ नेता और सांसद अरुण भारती ने सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर कहा कि पता नहीं कहां से इस तरह की खबरें आ रही है। मुझे तो ऐसी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।
