महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा हैं बढ़ावा,बोली उपराष्ट्रपति मुर्मू

 महिला सशक्तिकरण को दिया जा रहा हैं बढ़ावा,बोली उपराष्ट्रपति मुर्मू
Sharing Is Caring:

संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘MSME के लिए ऋण गारंटी योजना और ई-कॉमर्स निर्यात केंद्र देश के सभी क्षेत्रों में व्यापार को प्रोत्साहित कर रहे हैं। ONDC की व्यवस्था ने डिजिटल कॉमर्स यानि ऑनलाइन शॉपिंग की व्यवस्था को समावेशी बनाया है। आज देश में छोटे उद्योगो को भी आगे बढ़ने का समान अवसर मिल रहा है।’राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘भारत की UPI टेक्नोलॉजी की सफलता से दुनिया के कई विकसित देश भी प्रभावित हैं। आज 50% से ज्यादा रियल टाइम डिजिटल ट्रांसैक्शन भारत में हो रहा है। मेरी सरकार ने डिजिटल तकनीक को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है। मेरी सरकार साइबर सुरक्षा में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है।

1000471066

डिजिटल धोखाधड़ी, साइबर अपराध और डीपफेक सामाजिक, वित्तीय और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां हैं। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल संपर्क परियोजना पूरी हो चुकी है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।’राष्ट्रपति ने कहा कि ‘एशिया रैंकिंग में हमारे 163 विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के जरिए भारत का पुराना गौरव वापस लाया गया है। वो दिन दूर नहीं, जब भारत में निर्मित गगनयान में एक भारतीय अंतरिक्ष में जाएगा। कुछ दिन पहले इसरो ने स्पेस डॉकिंग की उपलब्धि हासिल की और हाल ही में इसरो ने सैटेलाइट लॉन्च में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की। दिव्यांगों के लिए ग्वालियर में विशेष केंद्र खोला गया है। हाल ही में चेस में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हमारा लक्ष्य भारत को इनोवेशन ग्लोबल पावरहाउस बनाना है। अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।’ राष्ट्रपति ने कहा कि ‘देश की 10 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को स्वयसेवी संगठनों से जोड़ा गया है और लखपति दीदियों की संख्या को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। कुछ महीने पूर्व ही बीमा सखी अभियान भी शुरू किया गया है। हमारे बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सखियां दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल योजनाओं को फायदा पहुंचा रही हैं। ड्रोन दीदी योजना महिलाओँ के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण का माध्यम बनी है। आज महिलाएं लड़ाकू विमान भी उड़ा रही हैं और कॉरपोरेट सेक्टर में भी नेतृत्व कर रही हैं। हमारी बेटियां ओलंपिका में भी मेडल लाकर देश को गौरवान्वित कर रही हैं।’

Comments
Sharing Is Caring:

Related post