चिराग़ पासवान को बनाया जाएगा CM?कार्यकर्ताओं ने लगा दिया बैनर-पोस्टर

 चिराग़ पासवान को बनाया जाएगा CM?कार्यकर्ताओं ने लगा दिया बैनर-पोस्टर
Sharing Is Caring:

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। लेकिन पटना की दीवारें तमाम दावों के पोस्टर से भरी जा रही है। तमाम नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच लोकसभा सांसद चिराग पासवान के भी पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं। लोक जनशक्ति राम विलास के कार्यकर्ताओं ने पटना में बीजेपी ऑफ‍िस के बाहर अब चिराग को मुख्यमंत्री बनाने का पोस्‍टर लगा द‍िया है।हालांकि चिराग पासवान या पार्टी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता अब चिराग को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता उनके नाम से पोस्टर लगाने लगे हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री को लेकर माना जा रहा था कि 1-2 दिन में तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 से 14 मार्च तक समृद्धि यात्रा का ऐलान कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि बिहार की मांग चिराग है। एनडीए को युवा मुख्यमंत्री बनाना चाहिए।

चिराग पासवान की पार्टी LJPRV इस समय बिहार में एनडीए गठबंधन का हिस्सा है। एनडीए गठबंधन में बीजेपी के 89 तो जदयू के 85 विधायक हैं। LJPRV की बात करें तो उनके महज 19 विधायक ही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पद का ख्वाब ‘ख्याली पुलाव’ ही माना जाएगा। हालांकि बिहार की राजनीति में यूं तो कभी भी कुछ भी हो सकता है। लेकिन फिलहाल इसकी संभावना न के बराबर है कि चिराग पासवान बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।हाल ही में यह चर्चा थी कि चिराग पासवान ने अपनी मां के लिए राज्यसभा सीट की मांग की है। लेकिन जल्द ही चिराग ने खुद ही इन अफवाहों पर विराग लगा दिया। उन्होंने साफ कह दिया कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें राज्यसभा जाना होता तो पिताजी की राजनीति जब चरम पर थी, तभी जा सकती थीं।बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं। फ्रंट रेस में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय हैं। इसके अलावा दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी का नाम भी चल रहा है। दिलीप जायसवाल और अशोक जायसवाल की भी चर्चा है। यही नहीं एमएलसी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विधायक संगीता कुमारी में से कोई भी नाम चौंका सकता है।होली वाले दिन अचानक खबरें आईं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। शुरू में तो लगा कि होली का मजाक है, लेकिन शाम होते-होते समझ आने लगा कि यह मजाक नहीं है। अगले ही दिन खुद नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि कर दी और दोपहर बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा का नामांकन भर दिया। उनके बेटे निशांत भी जदयू की सदस्यता ले चुके हैं, लेकिन उनका नाम मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं है।चिराग को सीएम बनाने के पोस्टर लगने से पहले भी यह मांग उठ चुकी है. पार्टी के सांसद अरुण भारती ने कहा था कि वह चिराग पासवान में भविष्य देखते हैं. हलांकि उनके सीएम बनने पर कहा कि गठबंधन के बड़े नेता तय करते हैं. उन्होंने आगे कहा था कि मेरा विचार है कि मैं चिराग पासवान को बिहार के बड़े नेता के रूप में देखना चाहता हूं.उन्होंने आगे कहा था कि वह चिराग को बिहार के मुखिया के तौर पर देखना चाहते हैं. बता दें कि बिहार में सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post