किन-किन मंत्रियों ने आज ली शपथ,पढ़िए सभी मंत्रियों का नाम
बिहार के पटना में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ ही कई मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार में इस बार दोनों उपमुख्यमंत्री यानी विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी को रिपीट किया गया है लेकिन मंत्रियों की लिस्ट में थोड़ा बदलाव है। इस खबर में देखिए बिहार की नई NDA सरकार में किस-किसको मंत्री के रूप में जगह मिली। किसे पटना के गांधी मैदान में मंत्री के तौर पर शपथ लेने का मौका मिला।- सम्राट चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में वह उपमुख्यमंत्री थे। नई सरकार में उन्हें फिर से मौका मिला है।- BJP नेता विजय सिन्हा ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली सरकार में वह डिप्टी सीएम थे।

नई सरकार में उन्हें दोबारा मौका मिला है।- दिलीप जायसवाल, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और मंगल पांडे ने पटना के गांधी मैदान में शपथ ली।- लेसी सिंह, नितिन नबीन, श्रवण कुमार, मदन साहनी, सुनील कुमार, संतोष कुमार सुमन और राम कृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली।- जमा खान, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, संजय टाइगर और रमा निषाद ने मंत्री पद की शपथ ली।- प्रमोद राजवंशी, संजय कुमार सिंह, लखेंद्र पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली।- उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली। दीपक कुशवाहा अभी विधायक नहीं है। बाद में उन्हें MLC बनाकर विधानसभा में भेजा जाएगा। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा सासाराम से चुनाव जीती हैं लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने उनकी जगह बेटे को मंत्री बनाने का फैसला किया है।- मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मिथिला के सुपौल से विधायक हैं। वह सुपौल सीट से लगातार 9वीं बार जीते हैं। नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। 2005 से नीतीश सरकार में मंत्री हैं।- मंत्री रमा निषाद मुजफ्फरपुर के औराई से पहली बार विधायक बनी हैं। वह पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं। उन्हें मंत्री रामसूरत राय की जगह टिकट मिला था। उनकी निषाद वोटों पर मजबूत पकड़ है।- मंत्री लेसी सिंह राजपूत समाज से हैं। वह पूर्णिया के धमदाहा से विधायक हैं। वह बाहुबली नेता बूटन सिंह की पत्नी हैं। साल 2014 में पहली बार मंत्री बनी थीं। नीतीश कैबिनेट में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री रह चुकी हैं।- मंत्री संजय कुमार सिंह, राजपूत जाति से आते हैं। वह महुआ (वैशाली) से जीते हैं। उन्होंने तेज प्रताप यादव को हराया है।
