राबड़ी देवी ने दिलीप जायसवाल को कहा भैया तो गूंज उठा सदन,बोले सभापति-तो लालू यादव के क्या लगेंगे?

 राबड़ी देवी ने दिलीप जायसवाल को कहा भैया तो गूंज उठा सदन,बोले सभापति-तो लालू यादव के क्या लगेंगे?
Sharing Is Caring:

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज सुखियों में हैं। उनके बयान के चर्चे सियासी गलियारे में खूब हो रही है। विधान परिषद् में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को लेकर जो कहा, वह अब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री की बातों पर सभापति को प्रतिक्रिया दी, उसपर सदन में खूब ठहाके लगाने लगे। पहले तो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सदन की कार्रवाई की शुरुआत करते हुए नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी बधाई दी।

1000486760

राबड़ी देवी ने कहा कि दिलीप जायसवाल उन्हें ‘दीदी’ के नाम से पुकारते हैं, और वह उन्हें ‘भैया’ कहकर संबोधित करती हैं। इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने राबड़ी देवी से सवाल किया कि दिलीप जायसवाल को आप ‘भैया’ बोलती हैं, तो क्या वह लालू प्रसाद यादव के क्या लगेंगे? इस सवाल को सुनते ही सदन में मौजूद सदस्य हंसी में झूम उठे और ठहाके लगाने लगे। वहीं राबड़ी देवी ने कहा कि अब क्या लगेंगे नहीं लगेंगे ये तो वह ही जानें।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post