लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी?यह आप जानते है,पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर बोला हमला

 लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी?यह आप जानते है,पीएम मोदी ने राजद-कांग्रेस पर बोला हमला
Sharing Is Caring:

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने बिहार की धरती से आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की धमकी थी। बिहार की धरती से लिया संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। आज आप सबने देखा कि यह संकल्प पूरा हो गया। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई। साथियों ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की नई लकीर खींच दी है। पहलगाम के गुनाहगारों को सजा मिली। पाकिस्तान हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सका। उधर से पाकिस्तान ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा था लेकिन इधर से भारत इन ड्रोन और मिसाइलों को गिरा रहा था। भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में तिनके की तरह बिखेर रहा था।

1000574680

अब भारत में आतंकवादी भेजकर हमले कराकर कोई बच नहीं सकेगा। अब आतंकी पाताल में ही क्यों नहीं छिप जाएं, भारत की मिसाइल उन्हें दफन करके रहेगी। अब भारत में आतंकी हमला कर कोई बच नहीं सकेगा। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके रहेगी। साथियों बिहार का तेज विकास एनडीए सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए आज बिहार चौतरफा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। बीते वर्षों में पुरानी समस्याओं के समाधान किए गए साथ ही नई तरक्की के रास्ते भी बनाए गए।पीएम मोदी ने लालू राज की याद दिलाते हुए कहा कि लालटेन राज में बिहार की क्या दुर्दशा थी? यह आपने जानते थे। लालटेन राज में यह धरती लाल आतंक के दहशत में थी। गयाजी जैसा शहर लालूटेन राज के दौरान अंधेरे में डूबा रहता था। उस राज में कितने बेगुनाहों के खून बहे, यह सब आप जानते हैं। माओवादियों की वजह से शाम के बाद कहीं आना-जाना मुश्किल था। हजारों गांवों में बिजली के खंभे नहीं पहुंचे थे। लालटेन वालों ने पूरे बिहार के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया था। न शिक्षा थी न रोशनी। कई पीढ़ियों को पलायन के लिए मजबूर कर दिया था। बिहार के लोगों को राजद और उनके साथ सिर्फ अपना वोट बैंक मानते हैं। उन्हें गरीबों के मान सम्मान से कोई मतलब नहीं है। आपको याद होगा कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री ने मंच से कह दिया था कि अपने राज्य में बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। कांग्रेस का बिहार के लोगों के प्रति नफरत कोई भूल नहीं सकता है। तब राजद वाले गहरी नींद में सोए हुए थे। आज एनडीए कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को जवाब दे रही है। बिहार के बेटे-बेटियों को यहीं रोजगार मिले और सम्मान की जिंदगी मिले, इसी सोच के साथ हमलोग काम कर रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post