हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे,बोले पप्पू यादव

 हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे,बोले पप्पू यादव
Sharing Is Caring:

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते पूरे बिहार में छात्र संगठन युवा शक्ति के तरफ से आज रेल और चक्का जाम किया जा रहा है. पटना बख्तियारपुर नेशनल हाइवे दिदारगंज टॉल प्लाजा के पास पप्पू यादव के समर्थकों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया. सड़क पर आगजनी की. इसके साथ ही सरकार और BPSC के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।सड़क मार्ग बंद होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क जाम का नेतृत्व करते हुए सच्चिदानंद यादव ने कहा कि सरकार और आयोग पूरी तरह से अंधा हो गया है, उसे छात्रों का आंदोलन नहीं दिख रहा है. जब तक बीपीएससी परीक्षा को पूर्ण रूप से रद्द नही किया जाएगा, तब तक इस तरह के आंदोलन होते रहेंगे. सरकार और आयोग दोनों मिलकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

1000459611

छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही है, उन्हें घायल किया जा रहा है. आखिर यह कब तक चलता रहेगा।पप्पू यादव से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि चाहे मंडल कमीशन का मुद्दा हो, या किसान आंदोलन का, तमाम आंदोलन में ट्रेन रोकी गई है. ट्रेन रोकना पहली बार नहीं हुआ है, क्योंकि अगर बात से सरकार नहीं समझेगी तो हम प्रदर्शन करेंगे, हम अपनी मांगों को लेकर अड़े रहेंगे।उन्होंने कहा कि मेरी कपिल सिब्बल से बात हुई है, हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे. सिर्फ यही नहीं जब तक बिहार में किसी भी बीपीएससी और अन्य परीक्षाओं का घोटाला खत्म नहीं हो जाता, तब तक हम छात्रों की मांगों को उठाते रहेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post