असम,केरल और पुडुचेरी में वोटिंग हुई शुरू,लोगों से पीएम मोदी ने की खास अपील

 असम,केरल और पुडुचेरी में वोटिंग हुई शुरू,लोगों से पीएम मोदी ने की खास अपील
Sharing Is Caring:

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यानी 2 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 296 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जा रहे हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं।

1000040192

इस बीच पीएम मोदी ने केरल के लोगों से खास अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मैं केरल के लोगों से 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने का आह्वान करता हूं। रिकॉर्ड भागीदारी केरल की लोकतांत्रिक भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। मैं विशेष रूप से राज्य के युवाओं और महिलाओं से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और बड़ी संख्या में मतदान करें।’केरल के कोझिकोड में CPI(M) नेता एलामराम करीम ने कहा, ‘मैं मतदाताओं से खासकर कोझिकोड जिले के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे LDF के पक्ष में अपना वोट डालें। LDF ने चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करके अपनी विश्वसनीयता साबित की है। (2021 के चुनावों में किए गए) 97% वादे पूरे किए जा रहे हैं। बाकी वादे भी पूरे होने की प्रक्रिया में हैं। राजनीतिक पार्टियों के मामले में यह एक विश्व रिकॉर्ड है। कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को कभी पूरा नहीं किया है।’केरल की नट्टिका विधानसभा सीट से LDF उम्मीदवार गीता गोपी और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी, त्रिशूर के गुरुवायूर देवसोम इंग्लिश मीडियम स्कूल में वोट डालने पहुंचे। सुरेश गोपी केरल के त्रिशूर से सांसद हैं, केंद्र में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं। इस दौरान उनके समर्थक भी मतदान सेंटर पर दिखाई दिए।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post