विस्फोटक होती जा रही है विराट कोहली की बल्लेबाजी,IPL में दिखने लगा फिर से दम

 विस्फोटक होती जा रही है विराट कोहली की बल्लेबाजी,IPL में दिखने लगा फिर से दम
Sharing Is Caring:

विराट कोहली IPL के साथ उसके शुरुआती सीजन से ही जुड़े हैं. तब से अब तक खेली 260 पारियों में वो इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. लेकिन, क्या आ जानते हैं कि उन्होंने किस उम्र में कितने रन बनाए हैं?विराट कोहली ने IPL में कितने रन बनाए हैं? विराट कोहली ने किस उम्र में IPL में कितने रन बनाए हैं? इन सवालों का जवाब जानने जब आप बैठेंगे तो पाएंगे कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ी है IPL के अंदर विराट कोहली के बल्ले की आग और तेज ही हुई है. उसकी रनों की भूख बढ़ी है. विरोधी टीमों पर उसका विस्फोट और बढ़ा है. सीधे शब्दों में कहें तो IPL में बढ़ती उम्र के साथ विराट कोहली की बल्लेबाजी और विस्फोटक होती जा रही है. इसका प्रमाण है उनका स्ट्राइक रेट, उनका बैटिंग औसत, जो उनके 35 की उम्र पार करने के बाद IPL में सबसे ज्यादा दिखी है.विराट कोहली की मौजूदा उम्र 37 साल है. अब 37 साल के विराट कोहली ने IPL में 268 मैच अब तक खेले हैं, जिसकी 260 पारियों में उन्होंने 8730 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 39.86 और स्ट्राइर रेट 133.4 का रहा है. अब सवाल है कि किस एज ग्रुप में उन्होंने कितने रन मारे? क्योंकि, जब इसका जवाब मिलेगा तो आपका पता चल जाएगा कि हम क्यों ऐसा कह रहे हैं कि उनकी बल्लेबाजी बढ़ती उम्र के साथ और भी खतरनाक होती जा रही है.

1000036033

IPL में विराट कोहली का सबसे फीका प्रदर्शन तभी दिखा था, जब उनकी उम्र 25 साल से भी कम थी. 25 से कम की उम्र तक विराट ने IPL में 2273 रन बना लिए थे. मगर उस दौरान उनका बैटिंग औसत सिर्फ 31.56 का और स्ट्राइक रेट 124.1 का था.विराट कोहली ने अपने IPL करियर में 25 साल से 30 साल की उम्र के बीच सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. हालांकि, उनका औसत और स्ट्राइक रेट वैसा नहीं दिखा, जैसा कि आज यानी 35 की उम्र पार कर चुके विराट कोहली का है. 25-30 की उम्र में विराट ने 46.92 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से IPL में 2675 रन बनाए हैं.30 साल से 35 साल की उम्र में विराट कोहली ने IPL में 2315 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही 25-30 की उम्र की तुलना में गिरा दिखा, विराट ने 30-35 की उम्र में IPL में 35.07 की औसत और 128.5 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.विराट कोहली के लिए सबसे लाजवाब IPL मौजूदा उम्र में बीत रहा है. 35 साल की उम्र पार करने के बाद से अब तक उनकी बल्लेबाजी का औसत और स्ट्राइक रेट दोनों को मानों जैसे नए पंख लग गए हैं. विराट कोहली ने 35 की उम्र पार करने के बाद से अब तक 61.12 की औसत और 151.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 1467 रन बनाए हैं.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post