‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ वरुण धवन की होने जा रही है कमबैक,रोमांटिक-कॉमेडी से भरा है पूरा फिल्म

 ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के साथ वरुण धवन की होने जा रही है कमबैक,रोमांटिक-कॉमेडी से भरा है पूरा फिल्म
Sharing Is Caring:

वरुण धवन के पास इस वक्त कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी शामिल है. इस फिल्म के साथ डेविड धवन डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी कर रहे हैं. वरुण धवन काफी वक्त से इस फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आने वाली हैं. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें लव ट्रायंगल और कॉमेडी देखने को मिलेगी. फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है कि इसका टीजर तैयार हो गया है और इसे सेंसर बोर्ड से ग्रीन सिग्नल मिल गया है. इसी के साथ टीजर कितना लंबा होगा, इस बारे में भी जानकारी मिल गई है.वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी. नई तारीख आने के बाद फैंस इसके ट्रेलर-टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टीजर के रिलीज से पहले इसे CBFC से मंजूरी मिल गई है और इसका लंबाई का भी पता चल गया है. इसका टीजर UA सर्टिफिकेट के साथ पास हुआ है.वरुण धवन स्टारर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर सेंसर बोर्ड ने क्लियर हो गया है. ये टीजर UA 7+ सर्टिफिकेट के साथ पास हुआ है. साथ ही, ये टीजर 1 मिनट 30 सेकंड का है, जो फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही जारी किया जाएगा. सेंसर बोर्ड से मंज़री मिलने के बाद फिल्म की रिलीज की स्ट्रैटजी में बदलाव किया गया है. प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कंफर्म किया है कि फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, जो पहले 5 जून को रिलीज होने वाली थी, अब 12 जून को रिलीज होगी. उन्होंने बताया कि ये फैसला बॉक्स ऑफिस पर होने वाले किसी क्लैश से बचने के लिए लिया गया है.डेविड धवन डायरेक्शन में बनी और टिप्स बैनर के तहत रमेश तौरानी की बनाई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं. जबकि जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय और रोहित सराफ सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे. बता दें कि ‘है जवानी तो प्यार होना है’ डेविड धवन की फिल्म बीवी नंबर 1 का एक पॉपुलर सॉन्ग है, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन नजर आए थे. बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग फिल्म का नाम इस पॉपुलर ट्रैक से इंस्पायर है।

1000038608

वहीं दूसरी तरफ तेलुगू एक्टर अदिवी शेष जल्द ही मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप के साथ अपनी फिल्म ‘डकैत’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं. पहले ये फिल्म 19 मार्च को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया. शनिवार, 4 अप्रैल को ‘डकैत’ का धमाकेदार ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया, जिसके लिए एक लॉन्च शो रखा गया. इस दौरान अदिवि शेष ने अपनी फिल्म को लेकर बात की और साथ ही उन्होंने बताया कि ‘डकैत’ उनके दोस्त आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ की वजह से पोस्टपोन कर दी गई थी.‘डकैत’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अदिवि शेष ने कहा, “असल में हम 19 मार्च को फिल्म रिलीज करने वाले थे, क्योंकि उस दिन उगादी (तेलुगू नया साल) था. साउथ वर्जन्स के लिए ये बहुत अच्छा समय था, लेकिन क्योंकि हमें सही तरह की शोकेसिंग नहीं मिल रही थी – मेरे दोस्त आदित्य (धर) की जबरदस्त फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से. तो हमने सही शोकेसिंग ढूंढने का फैसला किया. जब हमें अपने डिस्ट्रीब्यूटर्स से ये श्योरिटी मिल गई कि 10 अप्रैल के लिए बहुत ही शानदार शोकेसिंग अवेलेबल है, जिसमें स्क्रीन टाइम और थिएटर भी एकदम सही हैं, तभी हमने रिलीज की तारीख का ऐलान किया.”जब अदिवि शेष से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ उनकी फिल्म ‘डकैत’ के बिजनेस पर असर डालेगी, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. उन्होंने आगे कहा कि रणवीर सिंह की फिल्म अगले तीन से चार महीनों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करती रहेगी और उन्हें उम्मीद है कि ये सिनेमाघरों में जोरदार प्रदर्शन करती रहेगी. लेकिन इससे ‘डकैत’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post